कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़ : मेरठ हाईवे पर उस वक्त लोग हैरान रह गए, जब सड़क पर अचानक 500 और 200 रुपये के नोट उड़ते हुए दिखाई देने लगे। देखते ही देखते करीब आधा किलोमीटर तक हाईवे पर नोट ही नोट बिखर गए। जिसने भी यह नजारा देखा, कुछ पल के लिए उसकी नजरें सड़क से हटने का नाम नहीं ले रही थीं।
जानकारी के मुताबिक, एक बाइक सवार तेज रफ्तार में हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान उसके बैग की चेन खुली रह गई और उसमें रखे नोट हवा में उड़कर सड़क पर गिरने लगे। पीछे से आ रहे अमित ने बाइक सवार को आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक नहीं रुकी।
इसके बाद अमित ने बिना देर किए सड़क पर बिखरे नोटों को समेटना शुरू कर दिया। जब नोटों की गिनती की गई तो रकम करीब 4 लाख रुपये निकली। खास बात यह रही कि इतनी बड़ी रकम हाथ लगने के बावजूद अमित ने लालच नहीं किया और तुरंत पुलिस को सूचना देकर पूरा पैसा उनके हवाले कर दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने करीब 40 मिनट तक हाईवे पर बिखरे नोटों को इकट्ठा किया। इस दौरान कुल 11 गड्डियां बरामद हुईं।
फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि इतनी बड़ी रकम किस बाइक सवार की थी। पुलिस बाइक और उसके मालिक की तलाश में जुटी है।
हाईवे पर जहां कुछ देर के लिए ‘नोटों की बारिश’ का नजारा देखने को मिला, वहीं अमित की ईमानदारी ने इस पूरी घटना को यादगार बना दिया। आज के दौर में सड़क पर पड़े 4 लाख रुपये देखकर भी ईमान डगमगाए नहीं, तो अमित की तारीफ बनती है।
- देवर ने अपनी भाभी को रास्ते में रोककर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
- गणेश उत्सव में पुलिसकर्मी से मारपीट और लूट: वर्दी फाड़ी, 6 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज छीना; 6 गिरफ्तार
- पूर्वांचल राज्य का ख्वाब या सत्ता का नया चक्रव्यूह? देवरिया में राजभर ने बताया कौन बनेगा पहला मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
- मंच से करणी सेना प्रमुख के तीखे बोल, राजस्व मंत्री की मौजूदगी में सरकार और विरोधियों पर जमकर बरसे



