बरनाला। संगरूर से आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जालंधर में आरटीआई (RTI) कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की हत्या को बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर कर्मचारियों को सरकारी प्रणाली में शामिल करने के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया है।
बरनाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का यह कदम पूरे देश के लिए एक मिसाल है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से ठेकेदारी सिस्टम के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की इस जायज मांग को मान सरकार ने पूरा किया है, जिससे राज्य के लगभग 26500 आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार के सीधे संपर्क में आने से भविष्य में उनके नियमित (पक्के) होने का रास्ता भी साफ होगा। सांसद ने आउटसोर्स कर्मचारियों को बधाई दी और पिछली अकाली दल व कांग्रेस सरकारों पर इस मांग को लगातार नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
बातचीत के दौरान मीत हेयर ने ‘आप’ सरकार की अन्य उपलब्धियां भी गिनाईं, जिनमें पंजाब के हजारों गांवों तक नहरी पानी पहुंचाना, बिना किसी भेदभाव के मुफ्त बिजली देना और मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराना शामिल है। उन्होंने सभी कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।
हत्या के दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
जालंधर में हुए आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह के कत्ल मामले पर सांसद मीत हेयर ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है और इसकी गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस वारदात के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। मीत हेयर ने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
- राज्योत्सव में जेल विभाग की अनूठी प्रदर्शनी: बंदियों की प्रतिभा देख लोग हुए प्रभावित, जेल में बन रहे अचार, नमकीन और गणेश प्रतिमाएं
- CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला: रिम्स निदेशक डॉ. डीके सिन्हा को 6 महीने का सेवा विस्तार, 30 अप्रैल 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी
- चंदाना जहरीली शराब कांड में कार्रवाई; आरोपी अमन के पिता व कांग्रेस नेता गिरफ्तार, जांच में खुले कई राज
- 50 हजार की मांग, 29 हजार में तय हुआ सौदा; बेगूसराय में रिश्वत लेते ASI चंदन झा रंगेहाथ गिरफ्तार
- Ramayana: ‘रामायण’ में यंग रावण बनेंगे राघव, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के बेटे की फिल्मी दुनिया में एंट्री

