सत्यपाल सिंह राजपूत, रायपुर। बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों के बीच 12 अक्टूबर को जिलों के बजट प्रभारी अधिकारी जिला स्तर के प्री-पेड स्मार्ट मीटर के नोडल अधिकारियों की बैठक होने जा रही है.
यह भी पढ़ें : CG Crime News : कांग्रेस नेता के खिलाफ हुई FIR, विवाहिता से अनाचार और धमकी देने का आरोप, जाने पूरा मामला
इस संबंध में जारी सूचना के अनुसार, लोक शिक्षण वित्त नियंत्रक आरएल मसिया की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर में बैठक आयोजित की गई है. बैठक में बिजली बिल भुगतान एवं विद्युत कनेक्शन में स्मार्ट मीटर लगाए जाने, मजदूरी भुगतान की स्थिति व्यय अनुसार, महालेखाकार रायपुर को उपलब्ध कराये जाने वाले अव्ययित राशि की प्रपत्रानुसार जानकारी, Ifmisnestgen में बजट प्रविष्टि पर चर्चा, NSDL में Active PRAN की जानकारी, BCO Reconsilation की जानकारी और अन्य विषय पर चर्चा की जाएगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

