अजय सैनी ,भिवानी। न्यू भारत नगर निवासी शिवजी राम सैनी की पोती मेहुल सैनी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मेहुल सैनी के पिता प्रवीण कुमार हरियाणा पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता सीमा रानी अध्यापिका हैं। मेहुल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए मेहुल ने कहा कि वह डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। परिवार के सदस्यों ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।