तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर के ठठिया मोहल्ले और कोलान बस्ती में सोमवार दोपहर एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने करीब एक दर्जन लोगों पर हमला कर उन्हें काटकर घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुंदपुर ले जाया गया। इनमें एक सात वर्षीय बालक की हालत गंभीर होने पर उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।
READ MORE: मोहन भागवत के ‘बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात’ वाले बयान पर सियासी घमासान; आलोक शर्मा के समर्थन के बाद कांग्रेस प्रवक्ता का पलटवार
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर मुकुंदपुर में एक आवारा कुत्ते ने राह चलते लोगों और स्थानीय निवासियों पर हमला करना शुरू कर दिया। कुत्ते के अचानक हमले से लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते करीब दर्जनभर लोग उसके काटने से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
READ MORE: मंदिर और गरबा में रील बनाने पर स्टेट इलेक्शन कमिश्नर की दो टूक, सऊदी अरब की घटना का दिया हवाला, मनोज श्रीवास्तव बोले- ‘हम शुक्र करें कि भारत में हैं’
कुत्ते के हमले में घायल लोगों में मुकुंदपुर निवासी सात वर्षीय मोहम्मद आहिल कयूम भी शामिल है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेज दिया। वहीं, 12 वर्षीय शाहिल कोल पिता सुशील कोल और 13 वर्षीय दीपाली मांझी पिता मोहितलाल मांझी सहित अन्य घायलों का भी उपचार कराया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि इस तरह के हमले दोबारा भी हो सकते हैं। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

