Dharm Desk – ग्रह के राजकुमार एक बार फिर अपनी राशि बदलने वाले हैं. बुधदेव मीन रशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. मेष राशि में सूर्य पहले से ही स्थित रहेंगे. इस युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. सूर्य अपनी उच्च राशि में होने से यह योग और प्रभावशाली रहेगा. बुध देव 30 अप्रैल को सुबह 6:52 बजे मीन राशि सेनिकल कर मेष में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के अनुसार यह योग बुद्धि, आत्मविश्वास, नेतृत्व और करियर में उन्नति देता है. बुध वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता को मजबूत करता है, जबकि सूर्य प्रतिष्ठा और अधिकार, मान-सम्मान दिलाता है. मेष राशि में इन दोनों का मिलन तेज फैसले लेने और नए अवसरों को पकड़ने की क्षमता बढ़ाता है.

मिथुन राशि
सामाजिक दायरा तेजी से बढ़ेगा. नए लोगों से संपर्क बनेगे. नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा. आय के नए स्रोत खुल सकते है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. टीमवर्क में सफलता मिलेगी. संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है.
सिंह राशि
भाग्य का साथ मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे. विदेश से जुड़े काम बन सकते है. नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
धनु राशि
करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. शिक्षा और ट्रेनिंग लाभदायक रहेगी. प्रेम जीवन में सुधार होगा. निवेश से फायदा मिल सकता है. मान-सम्मान बढ़ेगा.
मकर राशि
घर में सकारात्मक माहौल बनेगा. परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे. आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी. संपत्ति या वाहन से जुड़ा लाभ हो सकता है. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. नई सीख हासिल होगी.
मीन राशि
धन लाभ के मजबूत योग बनेगे. व्यापार में तेजी आएगी. वाणी प्रभावशाली रहेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. बचत बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

