जयपुर. दौसा में एक युवक 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया, और डेढ़ घंटे की कोशिशों के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मंडावरी के टोडा ठेकला गांव में हुआ. पुलिस के अनुसार, 44 वर्षीय हेमराज गुर्जर अपने खेत पर बोरवेल में फंसी मोटर को निकाल रहा था. उसके साथ खेमराज महंत और प्रेमराज सैनी भी थे. अचानक मिट्टी ढहने के कारण हेमराज बोरवेल में गिर गया. शोर सुनकर गांव वाले और परिजन मौके पर पहुंचे.

सूचना पर एसडीएम विजेंद्र मीना, डीएसपी दिलीप मीना, सरपंच और अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. एसडीएम विजेंद्र मीना ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया गया. करीब डेढ़ घंटे बाद, शाम 5:30 बजे, हेमराज को 18 फीट की गहराई से बाहर निकाला गया. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हेमराज दो परिवारों की जिम्मेदारी संभाल रहा था. उसके छोटे भाई बाबूलाल गुर्जर की भी 11 साल पहले पत्थर की खान में गिरने से मौत हो चुकी थी. हेमराज के परिवार में उसकी दो बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा बेटा कॉलेज में पढ़ रहा है. बाबूलाल के भी चार बच्चे हैं, जिनकी देखभाल हेमराज करता था.
- महाकाल से निकली मां उमा की भव्य सवारी; 5 दिवसीय उमा सांझी महोत्सव का हुआ पारंपरिक समापन
- हाईकोर्ट ने आयुष बोर्ड चुनाव के निलंबन को किया रद्द, मतगणना तुरंत शुरू करने का आदेश
- डॉ. सुधा यादव बनेंगी कर्नाटक की राज्यपाल, 6 राज्यों में बड़ा फेरबदल
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा में बड़ी फूट, रामपुकार सिन्हा 6 साल के लिए निष्कासित, तीन बागी विधायकों ने बढ़ाई उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें
- Bihar Top News 12 oct 2026: कोसी स्नातक सीट पर कांग्रेस-राजद आमने-सामने, बिहार में फिर बाढ़ का अलर्ट
