सुशील खरे, रतलाम। जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर आलोट अंतर्गत ग्राम देवगढ़ में अवैध खनन माफियाओं ने पटवारी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पटवारी का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। बताया जा रहा है कि पटवारी अजय चौहान आज अपने हल्के में दौरा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देवगढ़ क्षेत्र में एक जेसीबी को अवैध खनन करते हुए पकड़ा। पटवारी ने खनन करने वालों से दस्तावेज मांगे, लेकिन उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

READ MORE: कुत्तों को नशीला मांस खिलाकर की थी करोड़ों की चोरी, जयपुर से शातिर डकैत शाहरुख गिरफ्तार, नौकरानी समेत 8 लोग हुए थे गिरफ्तार

अजय चौहान ने मौके पर पंचनामा तैयार किया और जेसीबी को जब्त कर लिया। उन्होंने खनन माफियाओं को थाने ले चलने को कहा। इसी पर माफियाओं ने पटवारी पर अचानक हमला बोल दिया। हमले में उनके एक हाथ में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। आरोपियों ने पटवारी द्वारा बनाए गए पंचनामे को छीनकर फाड़ दिया। इसके बाद पटवारी ने तुरंत 112 पर कॉल किया। 

READ MORE: 70 करोड़ की एमडी ड्रग्स तस्करी में ईडी का बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क का हुआ खुलासा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल पटवारी को आलोट अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें रतलाम रेफर कर दिया गया है। आलोट पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस खनन माफियाओं की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m