शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को लेकर एक बड़ा और तीखा बयान दिया है। मंत्री लोधी ने दिग्विजय सिंह की तुलना रामायण के ‘कालनेमि राक्षस’ से की है और उनकी यात्राओं व बयानों पर जमकर निशाना साधा है।
धर्मेन्द्र लोधी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें दिग्विजय सिंह पर हंसी आती है और दुनिया के लोग भी उन पर हंसते हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया है और रामसेतु पर भी प्रश्नचिह्न उठाया है। उन्होंने आगे कहा, “जब दिग्विजय सिंह सनातन की बात करते हैं, तो मुझे उनमें कालनेमि नजर आता है।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

