समीर शेख, बड़वानी। खेतिया मां कानबाई उत्सव पर शहर के कृषि उपज मंडी समिति के प्रांगण पर दर्शकों से खचाखच भरे पंडाल के बीच पद्मश्री अनुराधा पौडवाल एवं उनके साथ आए सुमधुर गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। शिव मेरा मंदिर शिव तेरी पूजा.. चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है… जैसे भजनों के साथ देशभक्ति के गीत व अनुराधा जी के फिल्मों में गाये गीत अनुराधा पौडवाल व सहायक कलाकारों ने प्रस्तुत किए।
सूर और साधना एक दूसरे का पर्यायवाची
बड़ी संख्या में दर्शक इस संगीत संध्या में उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी भी कार्यक्रम में पहुंचे जहां उनका आयोजक परिवार दयाराम महाजन की ओर से स्वागत अभिनंदन किया। अनुराधा जी के अनुरोध पर उन्होंने -हमें तुमसे प्यार कितना यह हम नहीं जानते गीत गाकर सब की तालियां बटोरी। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- सूर और साधना को एक दूसरे का पर्यायवाची बताते हुए चार दशक की सुरों की इस यात्रा की पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के गायन की प्रशंसा की।
थाने से पुलिस को चकमा देकर भागा चोर गिरफ्तारः 6 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ाया आरोपी
आयोजन को लेकर आरंभ से उत्साह बना रहा
विजयवर्गीय के खेतिया पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल खेतिया के कार्यकर्ताओं से स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंत्री विजयवर्गीय के स्वागत के लिए एकत्र रहे व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, नगर परिषद पानसेमल अध्यक्ष शैलेन्द्र भंडारकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शहर में हुए आयोजन को लेकर आरंभ से उत्साह बना रहा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

