Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने खैराबाद पंचायत समिति में वाटर कूलर खरीद से जुड़ी कथित कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पूरी खरीद प्रक्रिया की गहन जांच के आदेश देते हुए कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वाटर कूलर खरीद का रिकॉर्ड सीज करने के निर्देश
दिलावर ने कोटा जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि पिछले एक साल में खरीदे गए सभी वाटर कूलरों की गुणवत्ता, भुगतान प्रक्रिया और संबंधित रिकॉर्ड को तुरंत सीज किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर जांच में अनियमितता या कमीशनखोरी पाई जाती है, तो अधिकारियों, कर्मचारियों या संबंधित व्यक्तियों पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।
वीडियो में आया मंत्री का नाम
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में वाटर कूलर खरीद से जुड़ी कथित रिश्वतखोरी की बातचीत सुनाई दे रही है, जिसमें मंत्री मदन दिलावर और उनके परिवार का नाम भी लिया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलावर ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के पूरी तरह खिलाफ हैं और किसी भी स्थिति में ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
7 दिन में रिपोर्ट पेश करने के आदेश
मंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में उच्च अधिकारियों की पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की जाए, जो सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता से होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाए।
पढ़ें ये खबरें
- धामी जी से धन का हिसाब लिया जाएगा कि… गणेश गोदियाल का तीखा हमला, अमित शाह के दौरे को लेकर पूछा तीखा सवाल
- कैमूर में महिला चला रही थी हेरोइन तस्करी का धंधा, पुलिस ने 1.25 लाख कैश और हेरोइन के साथ दबोचा
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता से कथित दुर्व्यवहार पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने निंदा प्रस्ताव किया पारित
- हड़ताल में शामिल 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
- सहकारिता और लोकतंत्र एक-दूसरे के पूरक, समितियों की पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी : संभागायुक्त
