राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। अपनी जाति को लेकर सवालों में घिरी राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने आज मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। इस दौरान उनकी जाति को लेकर डुगडुगी बजाकर पूछताछ करने पर चर्चा हुई। पहले तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताई थी लेकिन भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद उनके सुर बदल गए। उन्होंने इससे अपना ही फायदा होना बताया।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात के बाद मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि डुगडुगी पिटने से मुझे ही फायदा हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने भी माना है कि मैं एससी समाज से ही हूं। इससे मेरा प्रचार ही हुआ है। मैंने छानबीन समिति के सामने अपने कागजात रख दिए हैं। 100 साल पुराने कागजात दिए गए हैं।मेरे खिलाफ की गई शिकायत झूठी निकली है।
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मुलाकात करेंगी। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद उनकी मुलाकात होगी। बता दें कि मंत्री के जाति-प्रमाण पत्र को लेकर छानबीन समिति ने उनके गांव में डुगडुगी पिटवाने का आदेश दिया गया था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

