सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के बरगवां रेलवे स्टेशन पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली। जहां चारो तरफ अंधेरा छाया हुआ था। स्टेशन पर बत्ती गुल होने के कारण प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके को मोबाइल टॉर्च के सहारे प्लेटफार्म पर पहुंचना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रेलवे प्रशासन यात्रियों के प्रति पूरी तरह से लापरवाह नजर आया।
दरअसल, रविवार को मध्यप्रदेश की पीएचई मंत्री और सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके एक दिवसीय दौरे पर सिंगरौली पहुंचीं थीं। जहां सूर्या भवन में तिरंगा यात्रा को लेकर अधिकारियों की मीटिंग की। इसके साथ ही भाजपा कार्यालय में सभा करने के बाद वापस भोपाल जाने के लिए बरगवां रेलवे स्टेशन पहुंचीं, लेकिन बरगवां रेलवे स्टेशन में चारों तरफ अंधेरा था।
ये भी पढ़ें: ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर: तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, 21 अगस्त को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

बरगवां रेलवे स्टेशन पर लाइट नहीं थी, बच्चों और महिला यात्रियों को भारी परेशानी हो रही थी। इसी बीच कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके भी अंधेरे का शिकार हुई और किसी तरह मोबाइल टॉर्च के सहारे उनको सही सलामत प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


