दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई है. इनमें 18 विदेशी नागरिक भी हैं. पीड़ितों में नाइजीरिया, मोजाम्बिक, बांग्लादेश, सोमालिया, लाइबेरिया और अफगानिस्तान के बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, मालवीय नगर में मौजूद होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी. होटल के पास केवल 6 कमरों के संचालन का लाइसेंस था, जबकि इमारत में 25 से अधिक कमरे बनाए गए थे।अब इस घटना पर विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के दौरान बेसमेंट के बाहरी गेट पर ताला लगा होने की बात भी सामने आई है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि नई दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की दुखद घटना में, जिसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जान-माल के नुकसान पर मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. विदेश मंत्रालय अन्य देशों के दूतावसों से संपर्क में है. मैं घायलों के यथाशीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं.

मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड में करीबन 18 लोग विदेशी हैं. यह जानकारी परिचित लोगों के हवाले से दी गई है. अधिकारी के अनुसार, शुरुआती प्रतिक्रिया के तहत घटनास्थल पर 7 फायर टेंडर भेजे गए थे, जबकि अन्य आवश्यक यूनिट्स भी रास्ते में थीं.

इमारत में एक बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, पांच मंजिलें हैं. ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट चल रहा था. इमारत के बाकी हिस्से का इस्तेमाल होटल के तौर पर किया जा रहा था. रेस्क्यू के दौरान 10 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है. इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि आग सुबह साढ़े आठ बजे पास के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी थी. बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि आग होटल की इमारत में लगी थी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m