रणधीर परमार, छतरपुर। छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामा और उसके दो भांजों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी रजत सखलेचा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी।
दो भांजों के साथ मामा ने किया था गैंगरेप
दरअसल मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड का है। आरोपी दो भांजों के साथ मामा ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो आरोपी नाबालिग को जबरदस्ती अपहरण करके स्कूटी से जाते कैमरे में कैद हुये थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से नाबालिग युवती को छोड़कर फरार हो गए थे।
25 हजार रुपये का इनाम था घोषित
आरोपियों की गिरफ्तारी पर आईजी सागर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपियों पर गैंगरेप, अपहरण सहित पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। एसपी रजत सखलेचा ने ने प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा किया है।
भोपाल में तनाव के बीच ADCP शालिनी दीक्षित का वीडियो वायरल: माइक संभालकर भीड़ से कहा- ‘इंशाअल्लाह
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

