सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। बसौड़ा गांव की रहने वाली अंगिरावती केवट 7 जुलाई को अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने शासन चौकी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस लड़की का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। 

READ MORE: ग्वालियर अक्षया हत्याकांड: पूर्व डीजीपी की नातिन की हत्या के 4 दोषियों को उम्रकैद, 3 साल बाद आया बड़ा फैसला  

परिजनों के मुताबिक अंगिरावती दोपहर में घर पर थी, लेकिन कुछ देर बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की ओर से अब तक कोई ऐसी कार्रवाई नहीं हुई जिससे बेटी का पता चल सके। बेटी की चिंता में पूरा परिवार परेशान है और घर में डर व बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

READ MORE: MP में स्मार्ट क्लास बनी ‘थिएटर’! PM Shri स्कूल की TV पर पढ़ाई की जगह चला डांस VIDEO VIRAL

अब सवाल यह है कि आखिर 15 दिन बाद भी नाबालिग का सुराग क्यों नहीं मिला? और क्या पुलिस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है? फिलहाल परिवार को अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी का इंतजार है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस कोई भी बयान देने से बच रही है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m