धर्मेंद्र योगी, खातेगांव (देवास)। मध्य प्रदेश के देवास में बीते दिनों तालाब में तैरती नाबालिग की पत्थर बंधी लाश मिलने के मामले में बढ़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि सास से विवाद के बाद पति समेत 3 लोगों ने युवती की हत्या कर दी। फिर साड़ी से पत्थर को उसके साथ बांधकर तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों जबरसिंह, टिकाराम और सावित्री बाई के खिलाफ  FIR दर्ज की है। 

युवती को 5 महीने पहले साथ ले गया था युवक

पुलिस जांच के मुताबिक, जबरसिंह विवाह के नाम पर युवती को करीब 5 माह पहले अपने साथ ले गया था। आरोप है कि इलाज को लेकर सास से हुए विवाद के बाद तीनों आरोपियों ने युवती की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पहले कुएं में फेंकने और बाद में साड़ी से पत्थर बांधकर तालाब में डालने का आरोप है। पुलिस ने साक्ष्य छिपाने के एंगल से भी जांच की है। नाबालिग से जुड़े यौन अपराध और हत्या की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

हरणगांव थाना क्षेत्र स्थित खिवनी गांव की 18 वर्षीय सुनीता बाई का शव गांव के पास वन विभाग के छोटे तालाब में मिला। शव से करीब 20-20 किलो वजनी दो पत्थर बंधे मिले हैं। परिजनों ने उसके बाल जले होने का भी दावा किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m