दूध को हम सिर्फ सेहत से जोड़कर देखते है लेकिन ज्योतिष और तंत्र शास्त्र में इसका महत्व कहीं ज्यादा गहरा है। प्राचीन ग्रंथों में दूध को चंद्रमा का प्रतीक बताया गया है। जो मन की शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का कारक भी है। यही कारण है कि पूजा-पाठ, तंत्र साधना और ग्रह दोष निवारण में कच्चे दूध का विशेष उपयोग किया जाता है। मान्यता है कि सही विधि और समय पर किए गए दूध के उपाय व्यक्ति की किस्मत तक बदल सकते हैं। जीवन में आ रही परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

आज के दौर में जहां लोग आर्थिक तंगी। नजर दोष। ग्रहों की अशुभ स्थिति और मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। ये सरल लेकिन प्रभावी उपाय किसी चमत्कार से कम नहीं कहे जा सकते। खास बात यह है कि ये उपाय बेहद आसान है। इन्हें कोई भी व्यक्ति अपने घर पर कर सकता है । अगर आप भी जीवन में सुख-शांति, धन और सफलता चाहते हैं, तो ज्योतिष में बताए गए दूध के इन उपायों को अपनाकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

नजर दोष और बाधा दूर करने का उपाय

रविवार की रात सोते समय एक गिलास दूध सिरहाने रखे ले। ध्यान रखें दूध गिरना नहीं चाहिए। सुबह उठकर बिना कुछ बोले इस दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में अर्पित करें। इससे नजर दोष दूर होता है और कार्यों में सफलता मिलने लगती है।

ग्रह दोष शांत करने का अचूक उपाय

अगर कुंडली में कोई ग्रह अशुभ फल दे रहा है तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। लगातार सात सोमवार तक यह उपाय करने से ग्रहों का बुरा प्रभाव कम होता है । मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

धन प्राप्ति और लक्ष्मी कृपा के लिए उपाय

लोहे के बर्तन में जल, दूध, चीनी और घी मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित करें । यह उपाय घर में स्थायी लक्ष्मी वास के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है।

गुरु ग्रह को मजबूत करने का उपाय

अगर गुरु ग्रह कमजोर है। दूध में चीनी, केसर या हल्दी मिलाकर शाम के समय शिवलिंग पर ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए चढ़ाए । इससे गुरु का अशुभ प्रभाव समाप्त होकर शुभ फल मिलने लगते हैं।

राहु दोष कम करने का उपाय

मान्यता है कि सांप को दूध पिलाने से राहु का प्रभाव कम होता है। हालांकि यह उपाय सावधानी और उचित परिस्थितियों में ही करना चाहिए। इन आसान लेकिन प्रभावशाली उपायों को अपनाकर आप जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m