मिर्जापुर. ड्रमंडगंज के बड़का घुमान मोड़ पर बुधवार राज तेज रफ्तार ट्रक ने दो कार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों कार में आग लग गई. जिसमें सवार 8 लोग जिंदा जल गए. इसमें दो बच्चे और दो महिला शामिल हैं. वहीं दूसरी कार में बैठे ड्राइवर को भी आग ने अपने चपेट में ले लिया. इसके अलावा ट्रक के खलासी की भी मौत हो गई है. दूसरी ओर ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. भीषण सड़क हादसा हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश की तरफ से मिर्जापुर की ओर एक ट्रेलर ट्रक आगे चल रहा था, जिसके पीछे स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो कारें थीं. तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने इन दोनों कारों को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे कारें आगे चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ीं. जिससे ये भीषण हादसा हो गया.

इसे भी पढ़ें : कौन है जिम्मेदार? चंदौली में भीषण अग्निकांड, कई घर जलकर खाक, छोटे बच्चे झुलसे

हादसे के बाद से वाराणसी-रीवा (मध्यप्रदेश) हाईवे पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. पुलिस और स्थानीय ग्रामीण ट्रैफिक क्लीयर कराने में लगे रहे. घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने अभी तक मृतकों की संख्या का कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है. फिलहाल सभी शवों की शिनाख्त की जा रही है.