Mirzapur The Movie Controversy: ओटीटी की चर्चित सीरीज मिर्जापुर पर बनी फिल्म रिलीज के साथ ही विवादों में आ गई है। विवाद जोधपुर के रैपरिया बालम ग्रुप के गाने शूरवीर को लेकर है। ग्रुप का आरोप है कि महाराणा प्रताप की शूरवीरता पर बनाए गए इस गाने का इस्तेमाल फिल्म में एक गैंगस्टर की बहादुरी दिखाने के लिए किया गया है। ग्रुप ने फिल्म के निर्माताओं को कॉपीराइट नोटिस भेजकर गाना हटाने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी गई है।

2020 में महाराणा प्रताप के शौर्य पर बनाया था गाना
रैपरिया बालम ग्रुप के सदस्य रघुवीर सिंह, जिन्हें स्टेज पर ‘जागीरदार आरवी’ के नाम से जाना जाता है, ने बताया कि ग्रुप ने वर्ष 2020 में ‘शूरवीर’ सीरीज के तहत यह गाना महाराणा प्रताप के शौर्य को लेकर बनाया था। उनका कहना है कि फिल्म के क्लाइमेक्स में इस गाने का इस्तेमाल विलेन के किरदार की बहादुरी दिखाने के लिए किया गया है। ग्रुप ने इसी को लेकर आपत्ति जताई है। रघुवीर सिंह के मुताबिक, गाने के इस्तेमाल की अनुमति नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में निर्माताओं को कॉपीराइट नोटिस भेज दिया गया है। अगर नोटिस पर कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रुप कोर्ट जाएगा।
वीरता से जुड़े गाने का अपमान
रैपरिया बालम ग्रुप के शिव नरेश ने भी फिल्म में गाने के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राजस्थान की संस्कृति से जुड़े मामलों में बॉलीवुड की ओर से अक्सर आपत्तिजनक तरीके से चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता से जुड़े गाने को ऐसे दृश्य में इस्तेमाल करना, जहां एक विलेन की बहादुरी दिखाई जा रही है, बड़ा अपमान है। उन्होंने लोगों से भी इसके खिलाफ आवाज उठाने की बात कही।
सोशल मीडिया पर भी विरोध
रैपरिया बालम ग्रुप के मुख्य रैपर अशोक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपना आक्रोश जताया। उनका कहना है कि गाने का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया गया। उन्होंने कहा कि गाना इस्तेमाल करने से पहले कम से कम ग्रुप से अनुमति ली जा सकती थी। उनके मुताबिक, आपत्ति सिर्फ बिना अनुमति गाना इस्तेमाल करने को लेकर नहीं है, बल्कि इसे जिस संदर्भ में फिल्म में दिखाया गया है, वह भी सवाल खड़ा करता है। ग्रुप के सदस्यों के अलावा कुछ अन्य गायकों और युवाओं ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म में गाने के इस्तेमाल को लेकर नाराजगी जताई है।
पढ़ें ये खबरें
- Gwalior Crime: ठग गैंग का खुलासा, नशेड़ी का हंगामा, टॉयलेट करने पर मारपीट, रिटायर्ड फौजी ने की पड़ोसी दंपति की पिटाई
- अमेठी सड़क हादसा: आमने-सामने टकराईं दो तेज रफ्तार बाइकें, मौके पर 3 युवकों की दर्दनाक मौत
- खंडवा में हाईवे पर खौफनाक हादसा: मां दुर्गा की प्रतिमा लाते समय हाईटेंशन लाइन से टकराया वाहन; 4 युवक झुलसे, प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त
- Jharkhand Top News: PF घोटाले में CBI जांच, JPSC नियुक्ति विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, देवघर में JMM नेता के घर डकैती, एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की दिन भर की बड़ी ख़बरें
- CBLU में क्या चल रहा है? वित्तीय अनियमितताओं से लेकर घटते दाखिलों तक पर INSO ने उठाए सवाल, राज्यपाल से जांच की मांग

