दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम शहर के शांतिनगर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ देहात थाने से महज एक किलोमीटर दूर, PWD के 92 वर्षीय रिटायर्ड SDO एन.के. गोयल को उनके ही घर में बंधक बनाकर तीन-चार बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। वारदात दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब बदमाश किराएदार बनकर बुजुर्ग के घर पहुंचे थे।
READ MORE: मौत की सेल्फी: पिकनिक के दौरान वॉटरफॉल में बैठकर फोटो लेना पड़ा महंगा, पैर फिसलने से पानी में समाया
जैसे ही अकेले रह रहे बुजुर्ग ने दरवाजा खोला, 25-30 साल के युवक जबरन अंदर घुस गए। बदमाशों ने गमछे से बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए और शोर मचाने पर मुंह दबा दिया। जब बुजुर्ग ने पैसे होने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और गला दबाया। इसके बाद बदमाशों ने बुजुर्ग के गले से सोने की चेन, अंगूठियां और चांदी का कड़ा उतरवा लिया। करीब 40 मिनट तक पूरे घर को खंगालने और अलमारी के ताले तोड़ने के बाद बदमाश जेवर और एक कीपैड मोबाइल लेकर फरार हो गए।
READ MORE: तालाब में खींच ले गई मौत: नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक, कोशिशों के बाद भी नहीं बच सकी जान
लूटे गए सामान की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। बदमाशों के जाने के बाद बुजुर्ग ने किसी तरह अपने बंधन खोले और पड़ोसियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ देर रात केस दर्ज किया। बुजुर्ग वर्ष 1994 में रिटायर हुए थे और पत्नी के निधन के बाद से घर में अकेले रहते थे। घटना से डरे बुजुर्ग अब अपने बेटे के घर शिफ्ट हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

