धर्मेंद्र यादव, निवाड़ी। मध्य प्रदेश सरकार एक तरफ लोगों से नशा न करने की अपील कर रही है। दूसरी तरफ यही बात समझाने पर कुछ लोगों पर ‘तालिबानी हंटर’ चल रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला निवाड़ी जिले से सामने आया है जहां एक शख्स को बीच सड़क शराब पीने से रोकने पर नशेड़ियों के गुस्से का शिकार होना पड़ गया। दबंगों ने उसे रोककर बेल्ट ही बेल्ट बरसाए और इसका वीडियो बनाकर लोगों को भी ऐसा करने से रोकने की नजीर पेश कर दी।

शराब पीने से रोकने पर टोकना पड़ा महंगा

पूरा मामला पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का यह है। दरअसल, किशन रैकवार नामक शख्स बीते दिनों मंदिर से लौट रहा था। इस दौरान विनय ठाकुर, मनोज परिहार और अमन खान बीच सड़क शराब पी रहे थे। उसने उन्हें यहां शराब न पीने के लिए कहा तो युवकों ने उसे देख लेने की धमकी दी।

दबंगों ने घेरकर बरसाए बेल्ट

गुरुवार को किशन अपने एक दोस्त के साथ काम से आ रहा था। तभी तीनों युवक आ गए और गाड़ी रोककर उनसे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसकी पीठ पर गिनती गिनते हुए जमकर बेल्ट बरसाए। इस दौरान युवक चुपचाप खड़ा होकर पिटता रहा। वहीं दबंगों का एक साथी मारपीट का वीडियो बनाता रहा, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक ने पृथ्वीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी गौरव राजोरिया ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है। कथित वीडियो को भी संलग्न कर लिया गया है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://twitter.com/lalluram_news/status/2070411493766787262/video/1

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m