जालंधर की मिस ग्रैंड इंटरनेशनल रैचल गुप्ता ने किसानों के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वह खुद पंजाब से हैं और जानती हैं कि यहां खेती का कितना महत्व है। पंजाब के लोग अपनी मेहनत और खेती के जरिए अपनी आजीविका कमाते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने निजी तौर पर देखा है कि नीतियों के कारण किसान कितने प्रभावित हुए हैं और उन्हें कितना दर्द सहना पड़ा है।
रैचल ने कहा कि हमें हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार और किसानों को एक-दूसरे की बात सुननी और आदर करना चाहिए। पूरे देश को अनाज पंजाब की धरती से मिलता है। समस्याओं का समाधान निकालने के लिए सभी पक्षों को बैठकर सहमति से नीति बनानी चाहिए।
रैचल ने आगे कहा कि वह किसान नेता डल्लेवाल से भी मुलाकात करेंगी और हिंसा का समर्थन नहीं करतीं। लेकिन शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का समर्थन करती हैं, जो भारतीय संविधान द्वारा दिया गया एक अधिकार है। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों का सम्मान करती हैं जो अपनी संस्कृति और मूल्यों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका परिवार भी खेती से जुड़ा है, इसलिए वह समझती हैं कि सही नीतियों से किसानों को कितना सहयोग मिल सकता है।

दिलजीत दोसांझ को बताया बड़ी प्रेरणा
दिलजीत दोसांझ के देश-विदेश में हो रहे शो को लेकर रैचल ने कहा कि जब किसी को बड़ा मंच मिलता है, तो उसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, और यह सामान्य बात है। लेकिन हमें यह सीखना होता है कि ऐसे मौकों को कैसे संभालना है। उन्होंने कहा कि पंजाबी कलाकार दुनिया भर में पंजाब का नाम रोशन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ ने पंजाब और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
रैचल ने कहा, “मैं दिलजीत दोसांझ का सम्मान करती हूं। वह मेरे लिए बड़ी प्रेरणा हैं। उनकी तरह मैं भी पंजाब और देश का नाम रोशन करना चाहती हूं।”
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
- भाजपा राज में अन्याय की हद! मौन व्रत पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया, यशपाल आर्य ने PM मोदी को घेरा
- UAPA मामले में तीन माओवादी दोषी करार, NIA की अदालत ने सुनाई 10-10 साल की सजा
- बिहार में IPS अधिकारियों का तबादला, पत्नी से विवाद के बीच खगड़िया SP भानू प्रताप सिंह पटना बुलाए गए
