रिजवान अंसारी, बुरहानपुर। जिले के निंबोला थाना क्षेत्र में मंगरूल रोड पर तीन चार जगह अज्ञात लोगों ने कुछ जगह नेपानगर विधायक मंजू दादू के लापता होने के पोस्टर चस्पा किए हैं। हालांकि दोपहर में किसी ने उसे वापस निकाल लिया। बताया जा रहा है कि आंधी, तूफान में किसानों की केला फसल नुकसानी होने पर विधायक दूसरी जगह तो पहंुची, लेकिन निंबोला क्षेत्र में नहीं आई।
READ MORE: वंदे मातरम विवाद में कांग्रेस पार्षद को झटका: फौजिया शेख की जमानत याचिका खारिज, एलएलबी परीक्षा का हवाला देकर मांगी थी बेल
बताया जा रहा है कि इसी को लेकर अज्ञात पोस्टर लगाए।इधर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि यह जनता का भाजपा के जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश है कि वह इनसे कितनी त्रस्त हो चुकी है कि लोग विधायक के पोस्टर लगा रहे हैं। किसानों को केला फसल का पर्याप्त मुआवजा नहीं मिल रहा। केला फसल पर बीमा का लाभ सरकार नहीं दे रही है जबकि सालों से किसान इसकी मांग कर रहे हैं।
READ MORE: फरार आरोपी पर इनाम घोषित करने की तैयारी! कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद अध्यक्ष से भी होगी पूछताछ, जांच के बाद दर्ज हो सकता है केस
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि नेपानगर विधायक लगातार जनता के बीच जाती हैं। काम करती हैं। कांग्रेस को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है। वहीं नेपानगर विधायक मंजू दादू ने कहा कि मैं जनता के बीच जाती हूं और जनता का काम करने में ही विश्वास रखती हूूं।

