शब्बीर अहमद, भोपाल। पुलिस अधिकारियों को धमकी और बेटे को बचाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पिछोर बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पार्टी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने लल्लूराम डॉट काम से बातचीत में कहा- मुझे मीडिया के माध्यम से जानकारी लगी कि पार्टी ने नोटिस दिया है। अध्यक्ष जी ने बुलाया है आज मैं आया हूं नोटिस लेने के लिए जो नोटिस मुझे अध्यक्ष जी देंगे जो पार्टी की गाइडलाइन होगी जवाब मांगेगी मैं उसका जवाब दूंगा। पार्टी ने हमे बुलाया है तो मेरा जाना स्वाभाविक बनता है। नोटिस का जवाब मौखिक मांगेंगे तो मौखिक दूंगा लिखित मांगेगे तो लिखित दूंगा। सच्चाई सबको पता है कोई कहे कि मुझे सच्चाई नहीं मालूम सबको मालूम है। पार्टी का नोटिस ले लूं पार्टी का जवाब दे दूं पार्टी जो कहेगी मैं वही करूंगा।
विधायक का जागा पुत्र मोहः SDPO को दी खुली चुनौतीः बोले- करेरा तुम्हारे बाप का नहीं
प्रदेश अध्यक्ष ने शो-कॉज नोटिस जारी किया
मामले को लेकर पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा- कठोर कार्रवाई होना चाहिए। अपराध किसी ने भी किया हो, संविधान की व्यवस्था सभी के लिए एक समान है। मामले में सामने आए बयान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने शो-कॉज नोटिस जारी किया है।उषा ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी पंचनिष्ठाओं के प्रति संकल्पित है, वह समाज का अपराधीकरण नहीं होने दे सकती। उन्होंने कहा- पार्टी किसी को भी इस प्रकार की अनुमति नहीं दे सकती। अपराध जिसने भी किया हो, चाहे वह कितना ही खास क्यों न हो, उस पर कार्रवाई होना चाहिए।
थार गाड़ी से राहगीरों को रौंदने का मामला
बता दें कि विधायक पुत्र द्वारा तेज रफ्तार थार गाड़ी से राहगीरों को रौंदने के मामले में करेरा पुलिस एसडीओपी आयुष जाखड़ द्वारा उन्हें थाने में तलब करने से तिलमिलाए बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के एक नहीं बल्कि दो तीन वीडियो पुलिस को धमकाने के वायरल हो रहे है। वीडियो में विधायक एसपी शिवपुरी और करेरा एसडीओपी को धमकी दे रहे है।
प्रीतम लोधी के आपराधिक रिकॉर्ड
प्रीतम लोधी पुत्र हीरालाल उम्र 63 वर्ष, निवासी ग्राम जप्तासपुर, थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश।
- अप.क्र. 03/76 धारा 147, 148, 149,323 भादवि थाना पुरानी छावनी
- अप.क्र. 06/84 धारा 541,323,294 भादवि थाना पुरानी छावनी
- इस्तगासा क्रमांक 02/88 धारा 151 जा. फौ. थाना पुरानी छावनी
- इस्तगासा क्रमांक धारा 440 जा.फौ. थाना पुरानी छावनी
- अप.क्र. 185/89 धारा 307 भादवि थाना झांसी रोङ
6 इस्तगासा क्रमांक 03/90 धारा 41(2), 110 जा. फौ. थाना पुरानी छावनी - अप.क्र. 132/90 धारा 336,506बी भादवि थाना बहोडापुर
- अप.क्र. 395/90 धारा 307,34 भादवि थाना इन्दरगंज
१. अप.क्र. 114/91 धारा 336,147,294,506 भादवि थाना गोला का मंदिर - अप.क्र. 19/92 धारा 364,34 भादवि थाना पुरानी छावनी
- अप.क्र. 73/93 धारा 394 भादवि थाना पुरानी छावनी
- अप.क्र. 147/94 धारा 399,402 भादवि थाना मुरार
- अप.क्र. 150/94 धारा 25 वी आर्म्स एक्ट थाना मुरार
- अप.क्र. 06/94 पारा 451,323,294 भादवि थाना पुरानी छावनी
- अप.क्र. 09/95 धारा 341,294,506बी, 323 भादवि थाना पुरानी छावनी
- अप.क्र. 98/2001 धारा 323,294,506बी, 452 भादवि थाना पुरानी छावनी
- अदम चेक क्रमांक 28/88 धारा 323,504 भादवि थाना पुरानी छावनी
- अदम चेक क्रमांक 66/88 धारा 323,504 भादवि थाना पुरानी छावनी
19.अदम चेक क्रमांक 74/88 धारा 323,504 भादवि थाना पुरानी छावनी - अदम चेक क्रमांक 81/88 धारा 323,504 भादवि थाना पुरानी छावनी
- अप. क्रमांक 76/2001 धारा 457,193,471,448, 120बी, 467 भादवि थाना पुरानी छावनी
- अप.क्र. 24/2001 धारा 336,34 भादवि थाना पुरानी छावनी
- अप.क्र. 642/2001 धारा 452,327,294,506वी, 307 भादवि थाना गोला का मंदिर
- अप.क्र.288/2001 धारा 506,507 भादवि थाना पुरानी छावनी
- अप.क्र.326/2001 धारा 447,147, 148, 149,506वी, 307 भादवि थाना कोतवाली
- अप.क्र. 09/2002 धारा 302,34,201, भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट थाना ग्वालियर
- अप.क्र. 220/2002 धारा 436,34, भादवि थाना पुरानी छावनी
- अप.क्र.324/2005 धारा 452,147,323,294,504,336, भादवि थाना पुरानी छावनी
- अप.क्र.96/2009 धारा 302,307,147,148, 149,294,323, भादवि थाना पुरानी छावनी
- इस्तगासा क्रमांक 44/13 धारा 41(2), 110 जा. फौ. थाना पुरानी छावनी
- अप.क्र.208/2014 धारा 201,34, आदवि 25,27 आर्म्स एक्ट थाना पुरानी छावनी
- अप.क्र. 322/2014 धारा 302,307,34 भादवि थाना मुरार
- अप.क्र.313/14 धारा 323,294,506बी, 34 भादवि थाना पुरानी छावनी
- अप.क्र.347/18 धारा 353,342,506, भादवि थाना खनियांधाना जिला शिवपुरी
- जिलाबदर SP/GWL/जिलाबदर/08/03 दिनांक 12.05.2003
- एनएसए NSA/10/2003 दिनांक 10.11.2003
- इस्तगासा क्रं. 62/2022 धारा 110 जा. फौ. दिनांक 20.06.2022 थाना पुरानी छावनी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

