मुंबई मेट्रो लाइन के निर्माण से जुड़ी एक गंभीर योजना और डिजाइन संबंधी चूक सामने आई है. मुंबई की मेट्रो लाइन 7ए में हुई योजना संबंधी त्रुटि के कारण विले पार्ले ईस्ट में लगभग एक किलोमीटर लंबे एलिवेटेड वायडक्ट को ध्वस्त करके उसका पुनर्निर्माण करना पड़ सकता है. इस गलती की वजह से मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी को करीब 250 से 260 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है.

मुंबई मेट्रो लाइन-7A को शहर की महत्वपूर्ण मेट्रो परियोजनाओं में माना जाता है. सोचनीय स्थिति यह है कि एलिवेटेड मेट्रो वायाडक्ट और उससे जुड़े ढांचे पर करीब 250 से 260 करोड़ रुपये का काम हो चुका है.

मुंबई मेट्रो लाइन-7A से संबंधित यह मामला विले पार्ले ईस्ट में एयरपोर्ट कॉलोनी स्टेशन के पास बने एलिवेटेड वायाडक्ट और ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन यानी OHE सिस्टम की ऊंचाई से जुड़ा है. 7ए में हुई योजना संबंधी त्रुटि के कारण विले पार्ले ईस्ट में लगभग एक किलोमीटर लंबे एलिवेटेड वायडक्ट को ध्वस्त करके उसका पुनर्निर्माण करना पड़ सकता है.

अगर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण राहत नहीं देता, तो करीब 1 किलोमीटर एलिवेटेड वायाडक्ट तोड़कर दोबारा बनाना पड़ सकता है. इसके कारण परियोजना की लागत व समयसीमा दोनों पर असर पड़ेगा.

मुंबई मेट्रो लाइन-7A करीब 3.4 किलोमीटर लंबी लाइन है, जिसका उद्देश्य मेट्रो नेटवर्क को अंधेरी पूर्व क्षेत्र से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 तक जोड़ना है. परियोजना में भूमिगत और एलिवेटेड, दोनों प्रकार के निर्माण शामिल हैं.

अधिकारियों ने कहा कि इस हिस्से पर ओवरहेड बिजली के तारों की ऊंचाई एयरपोर्ट फनल जोन के भीतर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा अनुमत सीमा से अधिक है. जानकारी के अनुसार, लगभग 2.5 मीटर के इस अंतर के कारण उस खंड पर काम रुक गया है, हालांकि अधिकांश सिविल निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है.

MMRDA के मुताबिक, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी AAI ने प्रोजेक्ट के लिए NOC दी थी. विमानन अधिकारियों की तय सुरक्षा सीमा से करीब 2.5 मीटर ज्यादा ऊंचा हो गया है. खास बात यह है कि इस गलती का पता 2025 में तब चला, जब निर्माण काफी आगे बढ़ चुका था.

प्रोजेक्ट के जनरल कंसल्टेंट और डिजाइन कंसोर्टियम ने OHE सिस्टम की अतिरिक्त ऊंचाई को डिजाइन और प्लानिंग के दौरान पर्याप्त तरीके से ध्यान में नहीं रखा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m