Modern Skywalk Will Be Built in Laxmi Nagar Of Delhi: दिल्ली के लक्ष्मी नगर में आधुनिक स्काईवॉक बनेगा। इससे पैदल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी। ये घोषणा लोक निर्माण एवं जल मंत्री परवेश साहिब सिंह वर्मा (Parvesh Verma) ने किया। साथ ही प्रीकास्ट ड्रेन निर्माण का भी ऐलान किया।

मंत्री परवेश साहिब सिंह ने दिल्ली सरकार के ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत पूर्वी दिल्ली के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, स्थानीय नागरिकों से संवाद किया तथा वर्षों से लंबित नागरिक समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पटपड़गंज हाईवे और झिलमिल अंडरपास का दौरा किया, जो लंबे समय से मानसून के दौरान जलभराव के प्रमुख स्थलों के रूप में जाने जाते रहे हैं। इस अवसर पर परवेश साहिब सिंह ने कहा कि मिंटो ब्रिज के बाद यदि दिल्ली में किसी स्थान की तस्वीरें और वीडियो हर बारिश में सबसे अधिक दिखाई देते थे, तो वह पटपड़गंज का यही इलाका था, जहां पानी में डूबी बसों की तस्वीरें आम बात बन गई थीं। उन्होंने कहा कि सुनियोजित कार्ययोजना, विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय और लगातार निगरानी के कारण आज यहां उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

मंत्री ने लक्ष्मी नगर के व्यस्त चौराहे पर जल्द ही एक आधुनिक स्काईवॉक का निर्माण करने की घोषणा की। सइससे पैदल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में प्रीकास्ट स्टॉर्म वॉटर ड्रेन के निर्माण की आवश्यकता भी रखी। इस पर मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार जल निकासी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रीकास्ट ड्रेन तकनीक का तेजी से विस्तार कर रही है।

निरीक्षण के दौरान दौरान उनके साथ मुख्य सचेतक और लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा, पटपड़गंज के विधायक रविंद्र सिंह नेगी, त्रिलोकपुरी के विधायक रविकांत तथा शाहदरा के विधायक संजय गोयल, वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियर एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m