2800 New AC Electric Buses Run in Delhi: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को वायु प्रदूषण से निजात दिलाने के सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली को प्रदूषण से निजात दिलाने ताबड़तोड़ फैसले ले रहीं हैं। साथ ही कई योजनाओं पर काम कर रही है। इसी के तहत रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में 2800 नई AC इलेक्ट्रिक बसें चलाने का निर्णय लिया है। इन बसों के सड़कों पर आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 2028 तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर बदल कर रख देगी।

दिल्ली में अगले दो साल में 2800 नई AC लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। रेखा गुप्ता सरकार का लक्ष्य 2028-29 तक बसों की कुल संख्या करीब 14 हजार तक पहुंचाकर सार्वजनिक परिवहन और साफ हवा दोनों को बेहतर बनाना है। हीं साफ ऊर्जा आधारित परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।

दिल्ली सरकार के मुताबिक, नई इलेक्ट्रिक बसों को अगले साल अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से सड़कों पर उतारा जाएगा। अगस्त 2028 तक सभी 2800 बसें दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क का हिस्सा बन जाएंगी। इस योजना के तहत 2800 बसों में से 1400 बसें 12 मीटर लंबी होंगी, जबकि बाकी 1400 बसों की लंबाई 9 मीटर होगी। 9 मीटर वाली बसें खास तौर पर संकरी सड़कों और बाहरी इलाकों में चलाई जाएंगी। इससे उन जगहों तक भी बस सेवा पहुंच सकेगी, जहां बड़ी बसें आसानी से नहीं चल पातीं। सरकार का मानना है कि इससे लास्ट माइल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे ज्यादा लोगों तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा भी पहुंचेगी।

IIT दिल्ली तैयार करेगा नया रूट प्लान

बसों की संख्या बढ़ने के साथ उनके संचालन को भी ज्यादा प्रभावी बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सरकार IIT दिल्ली के साथ मिलकर बस रूट का नया प्लान तैयार करेगी। रूटों की समीक्षा कर उन्हें जरूरत के हिसाब से बदला जाएगा, ताकि बसों का सही इस्तेमाल हो सके और यात्रियों को कम इंतजार करना पड़े। इससे भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ उन क्षेत्रों में भी बेहतर बस सेवा मिल सकेगी, जहां अभी सार्वजनिक परिवहन सीमित है। सरकार का कहना है कि यह योजना सिर्फ नई बसें जोड़ने तक सीमित नहीं है। इसका मकसद सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और प्रदूषण कम करना भी है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m