शिखिल ब्यौहार, भोपाल। दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड सदस्य की ओर से मोदी चालीसा का पाठ और PM नरेंद्र मोदी का श्री राम के रूप में पोस्टर लगाने के मामले पर भोपाल में साधु संत सन्यासी परिषद की बैठक हुई। इस दौरान साधुओं ने विरोध जताया और इसे सनातन का अपमान, भगवान के नाम पर साजिश करना बताया।
परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अनिलानंद महाराज ने कहा कि यह सनातन को बदनाम करने की साजिश है। कई लोग ऐसा दुस्साहस कर चुके हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए भगवान का अपमान नहीं सहा जाएगा। मोदी या कोई भी राजनेता महापुरुष, युगपुरुष हो सकता है लेकिन भगवान नहीं हो सकता। परिषद ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि सभी लोगों पर कार्रवाई होगी। निज स्वार्थ के लिए धर्म से खिलवाड़ करने के मामले में कार्रवाई करेंगे।
गौरतलब है कि प्रेस क्लब ऑफ इंडिया परिसर में गुरुवार को एक कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। जिसमें कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘राम अवतार’ की एक तस्वीर में आरती की और ‘मोदी चालीसा’ का पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान ‘जय-जय मोदी और हर-हर मोदी’ के नारे भी लगाए गए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

