मोगा। नगर निगम चुनाव में मदतान के दौरा कई विवाद होने की बात सामने आ रही है। मोगा में नगर निगम चुनाव में मतदान के दौरान वार्ड नंबर 41 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच कुछ ज़्यादा ही मामला गंभीर हो गया। हालत ऐसी हुई कि कार्यकर्ता के बीच पार्टियों के बीच झड़प भी देखने को मिली, जिस कारण बूथ के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया है और बीच-बचाव के लिए पुलिस को आना पड़ा।
बहस के बाद हुई झड़प
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले मामूली बहस हुई, जो कुछ ही देर में झड़प में बदल गई और माहौल गरमा गया। सूचना मिलते ही एसपी कृष्ण सिंगला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। बूथ के आसपास मौजूद लोगों और समर्थकों को वहां से हटा दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके, लेकिन हालत लगता बिगड़ते ही जा रहा था अच्छा हुआ कि मौके पर पुलिस पहुंच गई।
- छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
- ‘कोई भी बख्शा नहीं जाएगा’, जमुई कांड पर ADG ने बताया पुलिस का पूरा एक्शन
- नशे के नेटवर्क पर धामी सरकार का शिकंजा, अब स्कूल-कॉलेजों में चलेगा जागरूकता अभियान
- ओडिशा से दुर्ग जा रही थी गांजे की खेप, पुलिस ने बीच रास्ते तस्कर को रंगे हाथ दबोचा, कार समेत 13 लाख का माल जब्त
- भाजपा के 14 समर्थित पार्षद, फिर भी प्रत्याशी को 0 वोट! मूण्डवा में एक वोट से RLP की जीत



