मोगा। विदेश में रहने के लिए एक महिला ने एक नहीं बल्कि तीन फर्जी पासपोर्ट बनवा लिए. बड़ी बात यह है कि ये तीनों पासपोर्ट की तारीख अलग अलग थी, जिसे महिला ने बनवाया था. इतना ही नहीं इस बात की शिकायत महिला के पति ने खुद की है, जिसके बाद यह खुलासा हुआ है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. महिला फिलहाल विदेश में है जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
खबर है कि विदेश जाने और फिलीपींस की राजधानी मनीला में रहने के लिए कथित तौर पर अलग-अलग जन्मतिथियों के आधार पर तीन पासपोर्ट बनवाने के मामले में मोगा पुलिस ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई महिला के पति की शिकायत पर की गई जांच के बाद की है. जांच में पासपोर्ट बनवाने के लिए गलत जानकारी और दस्तावेजों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है.
थाना निहाल सिंह वाला के एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि रणसींह कलां निवासी कुलवीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने छह फरवरी 2025 को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत की जांच वरिष्ठ पुलिस कप्तान के आदेश पर डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन), मोगा द्वारा की गई. जांच के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की.
- शंभू रेलवे ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा! NIA ने 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
- चीन के बांध के जवाब में बन रहे प्रोजेक्ट का विरोध : अरुणाचल में भीड़ ने NHPC ऑफिस-थाना फूँका, BJP अध्यक्ष के घर पर भी हमला
- बस्ती में पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने फेसबुक लाइव में खाया जहरीला पदार्थ? हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
- राजकोट मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण 4 नवंबर तक रद्द और डायवर्ट रहेंगी ट्रेनें
- काल निगल गया जिंदगीः घर से दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला, कुछ देर बाद आई मौत की खबर, जानिए कैसे घटी घटना…

