शिवम मिश्रा, रायपुर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर के नए एयरपोर्ट डायरेक्टर के रूप में मोहम्मद आरिफ की नियुक्ति की है। आरिफ 6 अक्टूबर से एयरपोर्ट डायरेक्टर का कार्यभार संभालेंगे।
यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी का अपमान: 500 रुपये के नोट के साथ रील बनाने पर महिला हिरासत में
मोहम्मद आरिफ मूलतः वाणिज्यिक (Commercial) विभाग है। वे एक अनुभवी विमानन एवं एयरपोर्ट प्रोफेशनल हैं, और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इससे पूर्व वे बागडोगरा एयरपोर्ट तथा कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरपोर्ट डायरेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
दो महत्वपूर्ण हवाई अड्डों के एयरपोर्ट डायरेक्टर के रूप में कार्य करने का उनका व्यापक अनुभव एयरपोर्ट संचालन, प्रशासन, यात्री सुविधाओं एवं यात्री सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं में रहा है।
मोहम्मद आरिफ के अनुभव एवं नेतृत्व से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में यात्री सुविधाओं और सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा यात्रियों के समग्र अनुभव को और उत्कृष्ट बनाने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी। उनके कार्यभार संभालने से रायपुर एयरपोर्ट के संचालन एवं यात्री-केंद्रित सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

