Mohan Bhagwat US-Canada And Britain Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस यानी संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका-कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे। आरएसएस चीफ मोहन भागवत 25 अगस्त को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हो रहा है। अपनी यात्रा के दौरान आरएसएस प्रमुख भारतीय मूल के लोगों और स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात और बातचीत करेंगे। मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क शहर में हिंदू अमेरिकियों की एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।
आरएसएस चीफ का यह दौरा प्रवासी भारतीयों से जुड़े स्थानीय संगठनों और संस्थाओं के निमंत्रण पर आयोजित किया जा रहा है। भागवत का यह विदेश दौरा आरएसएस के शताब्दी समारोह के बीच हो रहा है। इस दौरान भारतीय संस्कृति, समाज और आरएसएस की गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर समुदाय के लोगों के साथ बातचीत होने की उम्मीद है।
मोहन भागवत के विदेश दौरे की जानकारी देते हुए आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने ‘एक्स’ पर लिखा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक पूजनीय डॉ मोहन जी भागवत आगामी 25 अगस्त 2026 से अमेरिका , कैनडा एवं युनायटेड किंगडम की यात्रा में वहाँ की स्थानीय संस्थाओं के निमंत्रण पर जा रहे हैं। यह संयोग है कि यह यात्रा संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष में हो रही है।
न्यूयॉर्क में होने वाली सभा के आयोजकों के एक बयान के मुताबिक ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ में देश भर से हिंदू सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, सेवा और सामुदायिक संगठन एक साथ आएंगे। यह आयोजन रक्षाबंधन के त्योहार के समय होगा। इसमें एकता, नागरिक जिम्मेदारी, सामाजिक सद्भाव और अलग-अलग धर्मों के बीच आपसी समझ पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ‘अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग’ द्वारा सैकड़ों सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर किया जा रहा है। आयोजकों ने इसे अमेरिका में होने वाले सबसे बड़े और सबसे विविध हिंदू सामुदायिक आयोजनों में से एक बताया है। यह कार्यक्रम बातचीत, आपसी सम्मान, साझा जिम्मेदारी और सेवा के लिए ‘वसुधैव कुटुंबकम'(पूरी दुनिया एक परिवार है) के प्राचीन भारतीय दार्शनिक सिद्धांत को एक आधार के तौर पर पेश करेगा।

भागवत के दौरे पर जयराम रमेश का दावा
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने दावा किया है कि कई IIT डायरेक्टर्स से अपने पूर्व छात्रों से संपर्क करने को कहा गया है, ताकि वे अमेरिका में भागवत से मुलाकात कर सकें।
भागवत बोले- जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त
इससे पहले भागवत ने मुंबई में Gen-Z और Gen-अल्फा से 1 घंटे तक संवाद किया था। उन्होंने कहा था कि जेन-जी और जेन-अल्फा, पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार है। हमें उनकी बात सुननी चाहिए। उनसे बातचीत में कमी थी, इसीलिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन हुआ।उन्होंने ये बात मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस यानी IIMUN की 15वीं वर्षगांठ पर कही थी। प्रोग्राम में 11 से 19 साल की उम्र के करीब 2,000 छात्र शामिल हुए थे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


