हिसार में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान समारोह, कृष्ण चेयरमैन ने पगड़ी बांधकर किया सम्मानित; नशामुक्ति, बेटी शिक्षा और जनसेवा को बढ़ावा देने पर जोर

Mohit Chaudhary Dharmasena : हिसार। विनोद सैनी। भारत धर्मसेना (न्यास) की युवा इकाई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौधरी के सम्मान में हिसार के सेक्टर-9 एवं 11 में समारोह आयोजित किया गया। धर्मसेना के जिला अध्यक्ष कृष्ण चेयरमैन के आयोजन में हुए इस कार्यक्रम में मोहित चौधरी को पगड़ी बांधकर, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मोहित चौधरी ने कहा कि कर्म ही उनका धर्म है और सामाजिक संस्कारों का उत्थान करना धर्मसेना का मुख्य उद्देश्य है।

नशामुक्ति से लेकर बेटी शिक्षा तक चलाएंगे जागरूकता अभियान

मोहित चौधरी ने कहा कि धर्मसेना गांव-गांव और जिले-जिले में सामाजिक जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके तहत लोगों को नशाखोरी से दूर रहने, स्वच्छता अपनाने, आपसी भेदभाव मिटाने, दहेज प्रथा का विरोध करने, रक्तदान शिविर लगाने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और बुजुर्गों की सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देना जरूरी है। संगठन का उद्देश्य सामाजिक संस्कारों का प्रचार-प्रसार करना और समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत बनाना है। धर्मसेना आमजन की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

पानी, बिजली और सिंचाई जैसी समस्याओं के समाधान पर जोर

मोहित चौधरी ने कहा कि आम लोगों को पानी, बिजली और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। लोगों को हर काम के लिए नेताओं के पीछे जाने के बजाय संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। धर्मसेना जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने में सहयोग करेगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पलवल से सिरसा और नारनौल से अंबाला तक प्रदेश के किसी भी जिले में रहने वाले संगठन के साथियों की समस्याओं को उठाने के लिए वे लगातार प्रयास करेंगे। किसान परिवार से जुड़े होने के कारण वे किसानों की समस्याओं को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरतों को दूर करने के लिए वे जीवनभर काम करते रहेंगे।

मोहित चौधरी ने सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि सामाजिक मुद्दों पर लोगों की बात समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

कृष्ण चेयरमैन ने सामाजिक एकता पर दिया जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए धर्मसेना के जिला अध्यक्ष कृष्ण चेयरमैन ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक संस्कारों और जनसेवा की भावना को मजबूत करना है। मोहित चौधरी को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से संगठन के सामाजिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने संगठन के सदस्यों से नशामुक्ति, बेटी शिक्षा, रक्तदान और बुजुर्गों की सेवा जैसे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही समारोह में पहुंचे अतिथियों और युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

पगड़ी और स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित

मोहित चौधरी को धर्मसेना की युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष कृष्ण चेयरमैन, रामस्वरूप डाटा, रामकुमार, जितेंद्र यादव और जयसिंह खींचड़ ने पगड़ी बांधकर, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। भारत धर्मसेना के संरक्षक रामकिशन हलवासिया और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवान सिंह को भी पगड़ी बांधकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान दिया गया।

समारोह में मोहित चौधरी ने विभिन्न टोलियों से पहुंचे सैकड़ों युवाओं को भारत धर्मसेना का पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को कृष्ण चेयरमैन, रामकिशन हलवासिया और प्रोफेसर मनदीप मलिक ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर सुनील खेड़ी, जितेंद्र यादव, शशिकांत यादव, मेवा सिंह अग्रोहा, सरजीत सरपंच सिंडोल, कुलबीर ढांडा कंवारी, शमशेर कंवारी और एडवोकेट राव आजाद सिंह सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों और सरपंचों ने स्वागत किया।

समारोह में उमेद मतानिया, पवन पंघाल, महिपाल बड़दू, बराला, प्रोफेसर जितेंद्र यादव, कृष्णपाल बूरा, रोहताश सहारन, तेजवीर मलिक, एडवोकेट सुरेश पानू, अजीत सरपंच, कृष्ण सांखला, श्यामसुख सरपंच, जगदीश सरपंच नंगथला, रोहतास जांगड़ा सरपंच मीरपुर, मालाराम सरपंच फ्रांसी, राजेश छिपा सरपंच लांदड़ी, आत्माराम सरपंच, बलवान सिंह सरपंच, रवि सिवाच सरपंच, शमशेर सरपंच, सुनील खेड़ी, सतबीर मूड, पृथ्वी, सुनील पूनिया, सूबेदार रामपाल, सूबेदार आजाद सिंह, चंद्रपाल मैनेजर, सूबेदार सुनील, कैप्टन सतबीर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। साउथ सिटी, तारानगर और सेक्टर-9 एवं 11 की वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m