अजय सैनी भिवानी। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी को धर्म सेना का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया यगा है। धर्मसेना का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर गांव दिनोद में पहुंचने पर मोहित चौधरी का स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने मोहित चौधरी को लड्डुओं से तोला गया और उन लड्डुओं को गांव में वितरित किया गया।
धर्मसेना के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बनाए जाने की जिम्मेदारी मिलनेण पर मोहित चौधरी ने कहा कि हमारी सबसे ज्यादा जिम्मेदारी यह है कि प्रत्येक व्यक्ति तक (आखिरी गांव के आखिरी छोर तक) जो भी आदमी अपनी बात व समस्या सरकार को बताना या सरकार तक पहुंचाना चाहता है। उसको धर्मसेना संस्था वहां तक पहुंचाने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि वे गांव-गांव जा रहे हैं। लगभग गांवों में बेसिक डिमांड आती है, हमारा प्रदेश कृषि का प्रदेश है हरियाणा। यहां पर बिजली व पानी की समस्या सबसे ज्यादा रहती है। लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों से बात की जाती है। जब अधिकारियों से बात की जाती है तो स्वयं यह कहते हैं कि हमारे पास गांव के व्यक्ति को भेजे, हम सामने बैठकर उसकी दिक्कत को दूर करेंगे।
मोहित चौधरी ने कहा कि यह कोई पार्टी नहीं है, यह केवल एनजीओ है। हमारा खुला दरबार है। जिसमें किसी भी पार्टी से चाहे वह कांग्रेस, जेजेपी, इनेलो या आप का हो, अगर उसकी कोई समस्या है या बात है। वह रखना या बनाता चाहता है तो धर्मसेना के दरवाजे उनके लिए खुले हैं और आखिरी छोर तक उसकी मदद करने का प्रयास करेंगे।
- उत्तराखंड शासन में बड़ा फर्जीवाड़ा! अधिकारी का फर्जी दस्तखत कर मेट्रो हॉस्पिटल को भेजा नोटिस, सूचना आयोग में हड़कंप
- नवा रायपुर के आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, सारंग टीम के हैरतअंगेज करतबों ने जीता दिल, देखें VIDEO…
- चक्रवाती तूफान ‘मुरुसु’ का असर: ओडिशा के प्रभावित इलाकों से 2,300 लोग सुरक्षित जगह पर शिफ्ट, प्रशासन पूरी तरह सतर्क
- दिवाली पर अस्थमा के मरीज रखें इन बातों का ध्यान, पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है परेशानी
- नौकरी का झांसा देकर 15 साल की आदिवासी किशोरी को दिल्ली में 20 हजार में बेचा, 45 साल के व्यक्ति से जबरन कराई शादी

