प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के उन्हेल में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी और उसे परेशान करने के मामले में पुलिस ने आरोपी शाहरुख के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संतोष चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी का नगर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला।

READ MORE: रीवा में युवाओं की अनोखी पहल, मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के लिए बढ़े मदद के हाथ

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ भी मौके पर नजर आई । कार्रवाई के जरिए पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं से छेड़खानी करने वालों को सख्त संदेश देने का प्रयास किया।

READ MORE: Dabra में आधी रात में पेट्रोल पंप पर फायरिंग: मशीन पर लगी गोली, रहस्य बना हमलावर

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में शिकायत मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m