कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर पीएमएलए विशेष न्यायालय में पूर्व डिप्टी डायरेक्टर जगदीश प्रसाद सरवटे के खिलाफ ईडी की चार्जशीट दाखिल हो गई है। आदिम जाति कल्याण विभाग के पूर्व अधिकारी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।
सियासतः विदेश नीति को लेकर दिग्विजय ने प्रधानमंत्री से पूछे सवाल, सोशल मीडिया पर मांगा स्पष्टीकरण
दरअसल ईडी भोपाल जोनल ऑफिस ने अदालत में अभियोजन की शिकायत पेश की है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी सरवटे खुद अदालत में पेश हुए।
पूर्व अधिकारी सरवटे पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर काली कमाई को सफेद करने का आरोप है। प्रदेश भोपाल, मंडला, उमरिया और सिवनी में 11.81 करोड़ की संपत्ति चिन्हित की गई है। फरवरी 2026 में संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की गई और मामले की जांच जारी है।


