शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश पर ब्रेक लग गया है, जिसके चलते कई शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बारिश थमने से गर्मी और उमस भी लोगों को परेशान कर रही है।
READ MORE: MP Morning News: मध्यप्रदेश में हवाई सेवा को मिलेगी नई उड़ान, प्रदेश में आज से शुरू होगा नशा विरोधी महाअभियान, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 7 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में वर्षा की 21 प्रतिशत तक कमी देखी गई है, जिसका असर खरीफ फसलों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है।
READ MORE: 15 जुलाई महाकाल भस्म आरती: भांग, चंदन से भगवान का राजा स्वरूप में श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
हालांकि, 21 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में आने वाले दिनों में गर्मी और उमस बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसलों पर इसका असर पड़ सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

