हेमंत गुर्जर, देवास। मध्य प्रदेश के देवास शहर के बीचों-बीच पहाड़ी पर स्थित विश्व प्रसिद्ध मां चामुंडा माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके हैं। नवरात्रि के दौरान मंदिर 24 घंटे भक्तों के लिए खुला रहता है। इसी बीच मंदिर में वर्दी में हमदर्दी की तस्वीर भी देखने को मिली।
READ MORE: MP Power Crisis: मध्य प्रदेश में बिजली संकट दूर करने के लिए सरकार ने उठाए कड़े कदम, 2 से 3 दिन में सामान्य होगी सप्लाई; जानें क्यों बढ़ी अचानक मांग
मां चामुंडा के दर्शन के लिए मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु देवास पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 24 घंटे प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
READ MORE: आदिवासियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेशः बुधनी विधायक की पहल पर समाप्त हुआ धरना और पदयात्रा
इसी दौरान महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु मां की आरती कर रहे थे। थाली गर्म होने के कारण उन्होंने आरती की थाली नीचे रख दी। तभी ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान ने पुष्पों की सहायता से थाली को सावधानीपूर्वक एक तरफ किया और श्रद्धालुओं को दर्शन करने में सहयोग दिया। मंदिर में पुलिस की वर्दी में हमदर्दी की यह तस्वीर देखने को मिली।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

