प्रदीप मालवीय, उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भगवान महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। 15 अगस्त को देश भर से उज्जैन पहुंचे 6 लाख 57 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए।

तीन दिनों तक लगातार छुट्टी होने की वजह से बाबा महाकाल के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। 15 अगस्त को एक दिन में साढ़े छः लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दरबार में मत्था टेका। वहीं श्रद्धालुओं श्रद्धालुओं ने मंदिर से 122.165 क्विंटल लड्डू प्रसाद खरीदा, जिससे मंदिर प्रबंध समिति को 54 लाख 69 हजार की आय हुई। वहीं ऑनलाइन दर्शन टिकट के जरिए 27,953 श्रद्धालुओं से 69 लाख 88 हजार और काउंटर टिकट से 15,200 श्रद्धालुओं से 38 लाख की राशि प्राप्त हुई। 

इस तरह ऑनलाइन और काउंटर टिकट से मंदिर समिति को कुल 1 करोड़ 7 लाख 88 हजार की आय हुई।महाकाल मंदिर में उमड़ी रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने दर्शन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं।महाकाल मंदिर समिति की उप प्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि कल नागपंचमी पर्व को देखते हुए पांच सौ क्विंटल लडू बनवाए गए हैं। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अलग से प्रसाद के काउंटर भी बनाये जा रहें है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m