Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (13 सितंबर 2026) की खबरों में इंडिया विमंस टीम ने एशिया कप जीता, PCB चीफ से ट्रॉफी नहीं ली; BRICS डिनर मेन्यू पर छिड़ी सियासी बहस; IND vs AFG 1st T20I: भारत ने जीत के साथ किया सीरीज का आगाज; ममता बनर्जी नहीं लड़ेंगी नंदीग्राम उपचुनाव प्रमुख रहा।

1. इंडिया विमंस टीम ने एशिया कप जीता, PCB चीफ से ट्रॉफी नहीं ली
भारत 8वीं बार विमेंस एशिया कप चैंपियन बन गया है। टीम ने 13 सितंबर को दुबई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में टीम इंंडिया ने सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाए। हालांकि प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। मोहसिन नकवी ट्राफी देने के लिए खड़े रहें। जबकि भारतीय महिला टीम ने उनके हाथ से सिरिज की ट्राफी नहीं ली।

2. BRICS डिनर मेन्यू पर छिड़ी सियासी बहस
BRICS समिट के दौरान आयोजित डिनर के शाकाहारी मेन्यू को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू आमने-सामने आ गए हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारत में नॉन-वेज खाना खाने वालों को लेकर एक आंकड़ा साझा किया, जिसके बाद रिजिजू ने इसे BRICS नेताओं के लिए परोसे गए भोजन से जोड़ते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

3. IND vs AFG 1st T20I: भारत ने जीत के साथ किया सीरीज का आगाज
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए। जवाब में भारत ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 157 रन बनाते हुए मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

4. ममता बनर्जी नहीं लड़ेंगी नंदीग्राम उपचुनाव
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेंगी। पार्टी ने रविवार को नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के साथ-साथ असम की नागांव लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
अमित शाह बोले: आतंकियों को जवाब देने के लिए पाकिस्तान में घुसने को तैयार भारतः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी रक्षा नीति को इस तरह मजबूत किया है कि अब दुश्मन देश भारत पर हमला करने से पहले कई बार सोचते हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की नई सुरक्षा नीति का संदेश दिया है (पूरी खबर पढ़े)
मोदी-जिनपिंग मुलाकात के बाद कांग्रेस के 4 सवालः BRICS Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद भारत-चीन संबंधों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर चीन के सामने “सोच-समझकर आत्मसमर्पण” करने का आरोप लगाते हुए चार अहम सवाल उठाए हैं। (पूरी खबर पढ़े)
शी जिनपिंग का भारत-चीन रिश्तों पर बड़ा संदेशः BRICS Summit 2026: दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत के साथ संबंधों को बेहतर बनाने और वैश्विक मंच पर Global South की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और कोई भी देश या ताकत हमेशा प्रभावशाली नहीं रह सकती। (पूरी खबर पढ़े)
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



