Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (13 जून 2026) की खबरों में अमेरिकी हमले में इंडियन एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, 5 मौतें; असम में 18+ लोगों के नए आधार कार्ड पर रोक; एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने; अभिषेक बनर्जी के घर बंगाल पुलिस का छापा; भारत पहुंचे जहाज में फंसी थी जिंदा मिसाइल प्रमुख रहा।

1. इंडियन एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, 5 मौतें

भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. शुरुआती जानकारी के​ मुताबिक विमान में लैंडिंग के बाद आग लग गई. इस हादसे में वायुसेना के पांच लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इस भयानक हादसे में को-पायलट की जान बच गई है जिसका अभी इलाज चल रहा है. वायुसेना के अनुसार यह हादसा सुबह लगभग 10 बजे हुआ. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं.

पढ़े पूरी खबर…….

2. असम में 18+ लोगों के नए आधार कार्ड पर रोक

असम सरकार ने अवैध प्रवासियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से आधार कार्ड जारी करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि अब 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नया आधार कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह कदम अवैध घुसपैठियों को सरकारी पहचान दस्तावेज हासिल करने से रोकने के लिए उठाया गया है।

पढ़े पूरी खबर…….

3. एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने

एलन मस्क की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी SpaceX ने शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर जोरदार शुरुआत करते हुए निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कंपनी का आईपीओ 135 डॉलर प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर पेश किया गया था, जबकि लिस्टिंग के समय शेयर लगभग 150 डॉलर पर खुला, जो करीब 11 प्रतिशत प्रीमियम को दर्शाता है। कारोबार शुरू होने के कुछ ही समय बाद शेयर की कीमत 160 डॉलर के स्तर को भी पार कर गई।

पढ़े पूरी खबर…….

4. अभिषेक बनर्जी के घर बंगाल पुलिस का छापा

बंगाल की सियासत शनिवार तड़के उस वक्त अचानक गरमा गई, जब शालबनी थाना और कोलकाता पुलिस की एक विशाल टीम ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट (पटुआपाड़ा) स्थित आवास पर धावा बोल दिया। देर रात करीब ढाई बजे शुरू हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे में पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर आखिरकार घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी थी।

पढ़े पूरी खबर…….

5. भारत पहुंचे जहाज में फंसी थी जिंदा मिसाइल

भारतीय नौसेना ने एक बेहद जोखिम भरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से कोच्चि पहुंचे एक ऑयल टैंकर से जिंदा मिसाइल निकालकर संभावित बड़े समुद्री हादसे को टाल दिया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 26 मई को ओमान तट के पास MT Olympic नामक ऑयल टैंकर पर हमला हुआ था। हमले के दौरान दागी गई मिसाइल विस्फोट नहीं कर सकी और जहाज के बाहरी हिस्से को भेदते हुए उसके फ्यूल टैंक में जाकर फंस गई।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

भारत ने रचा रक्षा इतिहास: मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाबः भारत की रक्षा क्षमता को नई ऊंचाई देते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और मध्यम दूरी के एंटी-शिप खतरों के खिलाफ अपनी उन्नत मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया है। रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि लगातार तीन सफल फ्लाइट टेस्ट के जरिए देश की अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों की प्रभावशीलता साबित हुई है। (पूरी खबर पढ़े)

RRB Exam: अब CBT नहीं TBT मोड में लिए जाएंगे एग्जामः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आरआरबी भर्ती प्रक्रियाओं में ज्यादा पारदर्शिता, सटीकता और तकनीक आधारित सिस्टम लागू करने पर जोर दिया है. सभी विभागीय परीक्षाओं को CBT मोड में कराने और TBT का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की विभागीय परीक्षाएं अब पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होंगी और उसी के साथ टैबलेट बेस्ड टेस्टिंग (TBT) का दायरा भी बढ़ाया जाएगा. रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. (पूरी खबर पढ़े)

सोना-चांदी फिर सस्ताः  अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इस हफ्ते दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 6 हजार 438 रुपए सस्ता होकर करीब 1 लाख 48 हजार रुपए पर आ गया है. वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 14 हजार 326 रुपए घटकर 2 लाख 43 हजार रुपए रह गई है. (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m