Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (29 अगस्त 2026) की खबरों में मोहन भागवत बोले- भारत में मुसलमान न हो, ऐसा सोचना हिंदुत्व नहीं; E20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका; Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान की नई साजिश; NTA में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल प्रमुख रहा।

1. मोहन भागवत बोले- भारत में मुसलमान न हो, ऐसा सोचना हिंदुत्व नहीं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में आयोजित ‘एक विश्व: एक मानवता धर्मगुरुओं के सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए देश दुनिया के तमाम मुद्दों पर बात की और सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने पर जोर दिया. RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा, ‘अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रहेगा. उन्होंने सभी धर्मों के रास्तों, मानव गरिमा और एकता पर जोर दिया.

पढ़े पूरी खबर…………..

2. E20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण बढ़ाया जा रहा है, लेकिन अब इसके साथ वाहन मालिकों के अधिकारों और हितों की सुरक्षा का मुद्दा भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। E20 पेट्रोल को लेकर दायर याचिका में पेट्रोल पंपों पर पारदर्शिता बढ़ाने और उपभोक्ताओं को अपने वाहन के लिए उपयुक्त ईंधन चुनने की स्वतंत्रता देने की मांग की गई है।

पढ़े पूरी खबर…………..

3. Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान की नई साजिश

पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंक का नेटवर्क फिर से खड़ा करने की कोशिश में जुटा है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले खुफिया इनपुट के मुताबिक, इस बार रणनीति बड़े आतंकी कैंपों की बजाय छोटे-छोटे मॉड्यूल और गुप्त ठिकानों के जरिए नेटवर्क तैयार करने की है। एजेंसियों को आशंका है कि नवंबर और दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर में किसी बड़े आतंकी हमले की कोशिश की जा सकती है।

पढ़े पूरी खबर…………..

4. NTA में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। नीट-यूजी पेपर लीक समेत परीक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच सरकार ने एजेंसी में दो डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति की है। कार्मिक मंत्रालय ने 27 अगस्त को इससे जुड़े अलग-अलग आदेश जारी किए।

पढ़े पूरी खबर…………..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

समय रैना ने कश्मीरी पंडितों और बिहारियों का मजाक उड़ायाः कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में कश्मीरी पंडितों और बिहारियों को लेकर की गई कथित टिप्पणियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले पर बीजेपी विधायक राम कदम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए समय रैना से देश से माफी मांगने की मांग की है। (पूरी खबर पढ़े)

राहुल गांधी बोले ‘खड़गे के भाषण स्थल का हुआ शुद्धिकरण’ः कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड के हल्द्वानी दौरे का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि रामलीला मैदान में उनके भाषण के बाद वहां ‘शुद्धिकरण’ किया गया। राहुल गांधी ने इस मामले में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्रीFollow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApphttps://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करेंउत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करेंलल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करेंखेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंमनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक