Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (30 जून 2026) की खबरों में पाकिस्तान ने दी धमकी- सिंधू का पानी रोका तो हाथ काट देंगे; अब नंबर बताए बिना होगी वॉट्सएप चैट; PoK में बगावत: लोग बोले- हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं; बंगाल पब्लिक सेफ्टी बिल -2026 पास हुआ प्रमुख रहा।

1. पाकिस्तान की धमकी- सिंधू का पानी रोका तो हाथ काट देंगे

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा ‘सिंधु जल संधि’ (IWT) को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित करने से पाकिस्तान में गहरा जल संकट और बौखलाहट देखने को मिल रही है. इसी बौखलाहट में आए दिन कोई न कोई पाकिस्तान की तरफ से भारत को गीदड़भभकी देकर पाकिस्तानी जनता को तसल्ली दे रहा है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा कि इस्लामाबाद उन ‘हाथों को काट देगा’ जो सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के हिस्से पर दावा करने की कोशिश करेंगे.
पढ़े पूरी खबर………

2. अब नंबर बताए बिना होगी वॉट्सएप चैट

WhatsApp जल्द ही करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ा Privacy Update लाने जा रहा है. इस नए फीचर के बाद किसी नए व्यक्ति से चैट करने के लिए अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर शेयर करना जरूरी नहीं होगा. कंपनी Username Feature पर काम कर रही है, जिसके जरिए यूजर्स सिर्फ अपने यूनिक यूजरनेम से दूसरे लोगों से जुड़ सकेंगे. यह फीचर इंस्टाग्राम और टेलीग्राम की तरह काम करेगा और यूजर्स की प्राइवेसी को पहले से ज्यादा मजबूत बनाएगा.

पढ़े पूरी खबर………

3. PoK में बगावत: लोग बोले- हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं

पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में आर्थिक बदहाली, राशन संकट और बिजली की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार तेज हो रहे हैं। रावलाकोट के ईदगाह ग्राउंड में आयोजित एक बड़े प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित करने के आरोप लगाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी ने आम नागरिकों का जीवन कठिन बना दिया है।

पढ़े पूरी खबर………

4. बंगाल पब्लिक सेफ्टी बिल -2026 पास हुआ

पश्चिम बंगाल में ‘गुंडाराज’ खत्म करने को लेकर सीएम शुभेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) ने बड़ा और कठोर कदम उठाया है। बंगाल विधानसभा में सोमवार को असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने वाला एक बड़ा बिल पास हो गया। बंगाल की बीजेपी सरकार ने विवादित ‘द वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल- 2026’ को विधानसभा में पास करवा लिया है। वोटिंग के दौरान बिल के पक्ष में 176 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में सिर्फ 41 वोट आए। 20 विधायक अनुपस्थित रहे। बिल में दंगों, हिंसा और एंटी-सोशल एक्टिविटीज पर रोक लगाने के लिए कड़े प्रावधान हैं।

पढ़े पूरी खबर………

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

SIR पर विपक्ष का हल्ला-बोल : इंडिया गठबंधन के 23 दलों ने SIR और वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर CJI को एक साझा पत्र भेजा है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 8 जून 2026 को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी. उस बैठक में 21 पार्टियों और 1 निर्दलीय सदस्य ने हिस्सा लिया था. हालांकि, इस पत्र में क्या लिखा है, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है. (पूरी खबर पढ़े)

शुभेंदु अधिकारी से डरे हुमायूं कबीरः पश्चिम बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी से हुमायूं कबीर डर गए हैं। बंगाल पब्लिक सेफ्टी बिल-2026 (Bengal Public Safety Bill, 2026) पास के दौरान विधानसभा में बंगाल सीएम ने सीधे AJUP नेता हुमायूं कबीर को सख्त चेतावनी दी थी। सीएम शुभेंदु ने हुमायूं कबीर पर भड़काऊ भाषण देने और अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। साथ ही संकेत दिया कि विधायक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम शुभेंदु की सख्त चेतावनी के बाद कार्रवाई के डर से हुमायूं कबीर अब सफाई दे रहे हैं। (पूरी खबर पढ़े)

उमर खालिद का नाम लेकर अभिजीत दिपके ने दिया विवादित बयानः  कॉकरोच जनता पार्टी (cockroach janata party) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली दंगा (Delhi riots) के आरोपी उमर खालिद (Umar Khalid) का नाम लेकर विवादित बयान दिया है। अभिजीत दिपके के विवादित बयान के बाद बवाल मच गया है। सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने इंटरव्यू में कहा कि अगर मैं खालिद या मुसलमान होता तो जेल में बंद होता। इसकी मुझे अवेयरनेस है। अभिजीत दिपके के इस बयान ने नई बहस छेड़ दी है। (पूरी खबर पढ़े)

मटन-दही खाने से महिला की मौत, पति की हालत गंभीरः महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां मटन के साथ दही खाने से महिला की मौत हो गई। जबकि पति की हालत गंभीर है। जैसे ही खबर फैली इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग इस बात को लेकर सहमे हुए हैं कि क्या वाकई मटन-दही खाने से मौत हो सकती है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m