Nashik Mutton-Curd Food Poisoning: महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां मटन के साथ दही खाने से महिला की मौत हो गई। जबकि पति की हालत गंभीर है। जैसे ही खबर फैली इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग इस बात को लेकर सहमे हुए हैं कि क्या वाकई मटन-दही खाने से मौत हो सकती है।
दरअसल ये पूरा मामला नासिक के बागलान तालुका के आखतवाडे गांव का है। रविवार रात बुजुर्ग किसान शांताराम (78 वर्ष) और उनकी पत्नी द्वारकाबाई (68 वर्ष) ने बड़े शौक से घर पर मटन बनाया था। मटन बनने के बाद दोनों ने साथ में दही भी खाया था। खाना खाने के बाद दोनों सोने चले गए।
कुछ देर बाद दोनों को उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला द्वारकाबाई ने दम तोड़ दिया। वहीं शांताराम की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। उन्हें मालेगांव के एक निजी अस्पताल के आईसीयू (ICU) में वेंटिलेटर/कड़ी निगरानी पर रखा गया है।
प्रशासन ने शुरू की जांच, पुणे की लैब भेजे गए खाने के सैंपल
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई है। पुलिस ने मृतक के घर से उस रात बने मटन, बर्तन और दही के नमून सील कर दिए हैं। इन सभी सैंपल्स को रासायनिक विश्लेषण के लिए पुणे स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट के बाद खुलेगा राज
पोस्टमार्टम और पुणे लैब की विसरा/फूड रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों की तबीयत किस वजह से बिगड़ी। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला फूड प्वॉइजनिंग का था या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।
डॉक्टर और खाद्य विशेषज्ञ बोले- मौत की वजह फूड पॉइजनिंग
इस घटना के बाद लोग मटन और दही साथ खाने से डर रहे हैं। हालांकि, डॉक्टर और खाद्य विशेषज्ञ का कहना है कि सिर्फ मटन और दही को साथ खाना मौत का कारण नहीं हो सकता। असल वजह फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) है। आशंका जताई जा रही है कि या तो मटन पुराना (दूषित) था या दही में कोई खतरनाक बैक्टीरिया पनप चुका था।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

