Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (3 अगस्त 2026) की खबरों में संसदीय कमेटी बोली- जुकरबर्ग माफी मांगें; महिला पहलवानों से यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी; मोहन भागवत Gen Z और अल्फा से करेंगे संवाद; सोने-चांदी में फिर आई तेजी प्रमुख रहा।

1. संसदीय कमेटी बोली- जुकरबर्ग माफी मांगें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाए जाने के विवाद को लेकर सोमवार (3 अगस्त, 2026) को कम्युनिकेशन और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पर बनी संसदीय स्थायी समिति ने मेटा (Meta) के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि इस मामले में सिर्फ कंपनी की माफी पर्याप्त नहीं है, बल्कि मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को स्वयं सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

2. महिला पहलवानों से यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी
देश के सबसे चर्चित खेल और राजनीतिक विवादों में शामिल महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में आखिरकार 1133 दिन बाद अदालत का फैसला आ गया. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को बरी कर दिया. यह फैसला अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) अश्विनी पंवार ने सुनाया.

3. मोहन भागवत Gen Z और अल्फा से करेंगे संवाद
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में आयोजित I.I.M.U.N. (International Movement to Unite Nations) की 15वीं वार्षिक चैम्पियनशिप कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में देशभर के 100 से अधिक शहरों से आए 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 2,000 से अधिक स्कूली और कॉलेज छात्र शामिल होंगे।

4. सोने-चांदी में फिर आई तेजी
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 3 अगस्त 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। जुलाई का महीना उतार-चढ़ाव भरा रहने के बाद अगस्त की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। MCX (Multi Commodity Exchange) और अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX दोनों पर सोना और चांदी मजबूत कारोबार कर रहे हैं।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पाकिस्तान ने अल जजीरा को किया बैनः पाकिस्तान में कतरी न्यूज चैनल अल जजीरा की वेबसाइट बंद होने की खबर सामने आई है. अल जज़ीरा को बैन किए जाने को लेकर अभी तक पाकिस्तान सरकार या अल जज़ीरा की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है. पाकिस्तान ने PoK में जारी अशांति और विरोध-प्रदर्शनों की खबरों को दबाने के लिए कई न्यूज वेबसाइट्स और इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टर्स पर प्रतिबंध लगा दिया है. (पूरी खबर पढ़े)
गुजरात में Chandipura Virus का प्रकोप: गुजरात में भारी बारिश के बीच चांदीपुरा वायरस (Chandipura Virus) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में अब तक 184 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें जांच के बाद 35 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 11 नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य तंत्र को पूरी तरह अलर्ट कर दिया है। (पूरी खबर पढ़े)
महाराष्ट्र में धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक, 2026 हुआ लागूः महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने और आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद लागू हो गया है. दोषी पाए जाने पर 7 से 10 साल तक की जेल हो सकती है. महाराष्ट्र में अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए ‘महाराष्ट्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026’ आधिकारिक रूप से लागू हो गया है. अधिनियम के तहत बल, दबाव, धोखाधड़ी, अनुचित प्रभाव, प्रलोभन, गलत बयानी या शादी से जुड़े धोखे के जरिए कराए गए धर्म परिवर्तन को दंडनीय अपराध बनाया गया है. (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


