Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (10 मई 2026) की खबरों में पीएम मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें, सोना भी कम खरीदें; तमिलनाडु के CM बनें विजय; ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने 900 ड्रोन दागे थे; भारत ने किया एडवांस अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण प्रमुख रहा।

1. पीएम मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें, सोना भी कम खरीदें

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक संकट के बीच Narendra Modi ने तेलंगाना में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से ख़ास अपील की। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध, वैश्विक आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई और भारत की अर्थव्यवस्था पर उसके प्रभाव को लेकर उन्होंने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे देशहित में ईंधन की बचत करें और अगले एक वर्ष तक शादियों के लिए सोना खरीदने से बचें।

पढ़े पूरी खबर……

2. तमिलनाडु के CM बनें विजय

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसी से साथ ही तमिलनाडु में आज से विजय युग की शुरुआत हो गई है। सीएम बनते ही ‘थलापति’ विजय का ‘नायक’ (अनिल कपूर की फिल्म वाली छवि) अवतार देखने को मिला है। तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने आम जनता के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान किया है। जबकि महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स की फाइल पर भी साइन किए। CM विजय ने पिछली DMK सरकार पर राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लादने का आरोप लगाया।

पढ़े पूरी खबर……

3. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने 900 ड्रोन दागे थे

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में मौजूद दहशतगर्दो के खिलाफ चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर को एक साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भारतीय सैन्य बलों की समीक्षा बैठक में कई अहम खुलासे हुए हैं। सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान, चीन और तुर्किये की तिकड़ी ने 7 और 8 मई की रात को 900 ड्रोन दागे थे। कश्मीर में LOC से लेकर गुजरात में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुछ घंटों में स्वॉर्म ड्रोन दागे गए थे। पाक के स्वॉर्म ड्रोन को भारतीय वायुसेना के एयर कमांड और कंट्रोल सिस्टम ने तबाह कर दिया।

पढ़े पूरी खबर……

4. भारत ने किया एडवांस अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने एडवांस अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण कर एक बार फिर दुनिया में अपनी ताकत का नमूना पेश किया है. रक्षा मंत्रालय की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि इस मिसाइल में मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल यानी MIRV तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इस तकनीक की मदद से यह मिसाइल एक बार में अलग-अलग जगहों पर मौजूद दुश्मन के ठिकानों को एकसाथ निशाना बना सकती है. इसके साथ ही ये कई न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में भी सक्षम है.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

कोलंबो में बोले पूर्व CJI गवई- ‘भारत में संसद नहीं, संविधान सर्वोच्च’ः पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई ने शनिवार को कहा कि भारत जैसे संवैधानिक लोकतंत्र में शक्ति का कोई एक केंद्र नहीं होता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश में संसद नहीं, बल्कि संविधान सर्वोच्च है। कोलंबो विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ’19वें सुजाता जयवर्धने मेमोरियल ओरेशन’ में उन्होंने कहा कि शासन के तीनों अंग – विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका – अपनी शक्ति संविधान से प्राप्त करते हैं और उसी के दायरे में बंधे हैं। (पूरी खबर पढ़े)

उत्तर कोरिया ने अपने संविधान में किया संशोधनः ईरान युद्ध के दौरान अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके कई सलाहकार मारे गए थे. इस घटना ने उत्तर कोरिया के तानाशाह को अंदर तक झकझोर दिया है. अमेरिका द्वारा भविष्य में संभावित हमले के डर से अब उत्तर कोरिया ने अपने संविधान में बड़ा बदलाव किया है. संविधान में किये ये नए बदलाव के अनुसार अगर किम जोंग उन की हत्या हो जाती है या विदेशी हमले में देश की कमांड व्यवस्था नष्ट हो जाती है, तो सेना को ऑटोमैटिक परमाणु हथियारों से जवाबी हमला करना होगा. इसके लिए किसी अलग आदेश की जरूरत नहीं पड़ेगी. दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने यह जानकारी दी है. (पूरी खबर पढ़े)

निदा खान के ‘पनाहगाह’ पर चलेगा बुलडोजरः नासिक के चर्चित टीसीएस (TCS) यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण से जुड़े मामले की आरोपी निदा खान को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। वह एआईएमआईएम के पार्षद मतीन पटेल के घर में परिवार सहित छिपी थी। मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद अब उस मकान पर नोटिस चस्पा किया गया है, जहां वह छिपी हुई थी. छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने इस मकान को अवैध निर्माण बताते हुए तीन दिन में तोड़ने का नोटिस जारी कर दिया है. (पूरी खबर पढ़े)

RCB vs MI IPL 2026: रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने 2 विकेट से दर्ज की जीतः आईपीएल में 10 मई को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 2 विकेट से हरा दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए, जिसके जवाब में RCB ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m