Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (13 मई 2026) की खबरों में पीएम मोदी के काफीले में सिर्फ दो गाड़ियां, सोना 10 हज़ार और चांदी 18 हजार महंगा, NEET-UG Paperleak मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, बंगाल में लाउडस्पीकर पर सीएम सुवेंदु की स्ट्राइक प्रमुख रहा।

पीएम मोदी के काफीले में सिर्फ दो गाड़ियां
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले को साइज को काफी छोटा कर लिया है। पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए खुद की अपील पर अमल करते हुए प्रधानमंत्री ने अपना काफिला छोटा किया है। पीएम मोदी के काफिले में अब सिर्फ 2 से 4 गाड़ियां ही रहेंगी। इसका नजारा आज कैबिनेट की बैठक में देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट की बैठक में सिर्फ चार गाडि़यों के काफिले से पहुंचे। हालांकि बैठक खत्म होने के बाद पीएम सिर्फ 2 गाड़ियों के काफिले के साथ अपने आवास पहुंचे। पहले सामान्य स्थिति में प्रधानमंत्री के काफीले में 14 से 18 गाड़ियां होती थी। अब उन्होंने 90 फीसदी काफिले को छोटा कर दिया है।

सोना 10 हज़ार और चांदी 18 हजार महंगा
Business Desk- Gold Silver Price Today : केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है. बुधवार को जारी इस आदेश के बाद आज 13 मई को फ्यूचर्स मार्केट खासकर MCX में सोने की कीमतें 10,000 और चांदी की कीमतें 18,000 बढ़ गईं.

NEET-UG Paperleak मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
NEET-UG Paper Leak Case: नीट यूजी पेपरलीक मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) पहुंच गया है। दायर याचिका में NTA को हटाकर नई संस्था के गठन की मांग की गई है। याचिका फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने दायर की है। याचिका में एनटीए को रिप्लेस करके न्यायिक निगरानी में NEET-UG 2026 की परीक्षा फिर से आयोजित करने की मांग की गई है। साथ ही यह भी मांग की गई है कि सीबीआई से चार हफ्ते में स्टेट्स रिपोर्ट मांगा जाए।

बंगाल में लाउडस्पीकर पर सीएम सुवेंदु की स्ट्राइक
Ban on Loud Loudspeakers in Bengal: पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित बीजेपी सरकार का ताबड़तोड़ फैसले लेने का क्रम जारी है। बंगाल की बीजेपी सरकार ने शपथ लेते ही मंदिरों-मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर्स (Loudspeakers installed in temples and mosques) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बंगाल में तेज लाउडस्पीकर पर सीएम सुवेंदु की स्ट्राइक हुई है। सीएम सुवेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) ने मंदिर और मस्जिद में तेज लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने लाउड स्पीकर के नियम सख़्ती से जारी करने का निर्देश दिया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
PM मोदी की अपील का असर जमीन से लेकर आसमान तक: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में भारी उछाल और पश्चिम एशिया (West Asia) में तनाव के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद, टाटा के मालिकाना हक वाली एअर इंडिया (Air India) ने एक बड़ा फैसला लिया है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स की संख्या में कटौती की है. एअर इंडिया ने जून से अगस्त 2026 तक तीन महीने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से कम करने या पूरी तरह से निलंबित करने का फैसला किया है। (पढ़े पूरी खबर)
मुख्यमंत्री शुभेंदु ने नंदीग्राम से विधायक पद से दिया इस्तीफा: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि वह भवानीपुर विधानसभा सीट अपने पास रखेंगे और नंदीग्राम सीट छोड़ देंगे. हालिया चुनाव में उन्होंने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी और बुधवार को भवानीपुर से विधायक के रूप में शपथ ली. उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में उपचुनाव होगा, लेकिन वहां के लोगों को उनकी कमी महसूस नहीं होने देंगे और विकास के सभी वादे पूरे करेंगे. (पढ़े पूरी खबर)
Hanta Virus: हंता वायरस से 3 और यात्री संक्रमित: Hanta Virus: कोविड-19 या कहें कोरोना के बाद अब एक नये वायरस ने दुनिया भर के लोगों को डराना शुरू कर दिया है। इस नये वायरस का नाम हंता वायरस है। हंतावायरस के संपर्क में आए 3 और लोगों में संक्रमण मिला है। इनमें एक अमेरिकी, एक फ्रांसीसी और एक स्पेनिश नागरिक शामिल हैं, जो पहले अपने-अपने देश लौट चुके थे। इस वायरस से अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। (पढ़े पूरी खबर)
पाकिस्तान पर संघ का यू-टर्न: RSS On Pakistan: पुलवामा आतंकी हमले के एक वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस ने पाकिस्तान पर यू-टर्न मारा है। आरएसएस ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान (Pakistan) से बातचीत और खेल-व्यापार जारी रखने की वकालत की है। हालांकि पुलवामा और पहलगाम जैसे आतंकी हमले का मजबूती से जवाब देने की बात कही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बयान ऐसे समय में आया है, जब पहलगाम आतंकी हमला (Pahalgam terror attack) और ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के एक वर्ष पूरे होने पर खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने (PM Narendra Modi) पाकिस्तान के साथ खून और पानी एक साथ नहीं बहने की बात दोहराई थी। (पढ़े पूरी खबर)
सोना-चांदी खरीदना महंगा: Gold-Silver Import Duty Increased: सोना-चांदी खरीदना महंगा हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के 24 घंटे अंदर मोदी सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है। सरकार के इस कदम से अब सोना-चांदी और अन्य कीमती धातुओं का आयात महंगा हो गया है। मोदी सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क (Effective Import Duty) को 6 परसेंट से बढ़ाकर 15 परसेंट कर दिया, जो 13 मई, 2026 की आधी रात से लागू हो चुका है। सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से सोने और चांदी की कीमतों में 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का तत्काल उछाल देखा जा सकता है। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

