Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (22 जुलाई 2026) की खबरों में राहुल गांधी बोले- 152 बार पेपर लीक, कोई सजा नहीं; CJI सूर्यकांत बोले- लाठीचार्ज पर सुनवाई वक्त की बर्बादी; सोनम वांगचुक अनशन तोड़ने को तैयार, सरकार को शर्त भरी चिट्ठी लिखी; कल्याण बनर्जी ने TMC की बागी महिला सांसदों पर अभद्र टिप्पणी की; CM Vijay बोले- NEET को खत्म कर दो प्रमुख रहा।

1. राहुल गांधी बोले- 152 बार पेपर लीक, कोई सजा नहीं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नई दिल्ली के इंदिरा भवन में छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. सरकार से नीट पेपर लीक पर सवाल कर रहे है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले राहुल गांधी 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च में शामिल छात्रों के वीडियो चलाए. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 10 साल में 152 पेपर लीक देश में लीक हुए हैं. पर सजा इसमें से अभी तक किसी को नहीं मिली है.

पढ़े पूरी खबर…….

2. CJI सूर्यकांत बोले- लाठीचार्ज पर सुनवाई वक्त की बर्बादी

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी के संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस लाठी चार्च मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत से वीडियो देखने और स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध किया था। हालांकि सीजेआई सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने कहा कि अदालत के पास वीडियो देखने का समय नहीं है। कोर्ट का समय बर्बाद न करें और अपना समय भी बर्बाद न करें।

पढ़े पूरी खबर…….

3. वांगचुक अनशन तोड़ने को तैयार, सरकार को शर्त भरी चिट्ठी लिखी

 मेदांता अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को चिट्ठी लिखते हुए अनशन को खत्म करने को लेकर मांगें रखीं है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को पत्र के माध्यम से कहा है कि अगर मेरी कुछ शर्तें सरकार मान लेती है तो मैं अपना भूख हड़ताल खत्म करने को तैयार हूं. सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने से फिलहाल साफ इनकार कर दिया है

पढ़े पूरी खबर…….

4. कल्याण बनर्जी ने TMC की बागी महिला सांसदों पर अभद्र टिप्पणी की

तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी को TMC की बागी महिला सांसदों पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। टीएमसी की बागी महिला सांसदों पर अभद्र टिप्पणी करने के कारण कल्याण बनर्जी को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।

पढ़े पूरी खबर…….

5. CM Vijay बोले- NEET को खत्म कर दो

तमिलनाडु के CM विजय थलापति ने नीट पेपर लीक के मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति ने केंद्र सरकार से कहा कि नीट परीक्षा को ही पूरी तरह खत्म कर दिया जाए. उन्होंने मेडिकल एडमिशन पर राज्यों को पूरा अधिकार देने की मांग की है. CM विजय थलापति ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को धरने से हिरासत में लिए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी है. 

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

जंतर-मंतर पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने की पत्थरबाजीः जंतर मंतर पर चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच माहौल एक बार फिर गरमा गया है. NEET पेपर लीक को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में पत्थरबाजी हुई है. पुलिस के मुताबिक RAF और पुलिस की टीम तय जगह पर रोजाना की तरह तैनात थी तभी अचानक पथराव होने लगा. संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने ‘ब्लैक वेडनेसडे’ मनाते हुए छात्रों के समर्थन में काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया. (पूरी खबर पढ़े)

TMC विधायक कुणाल घोष को घसीटते हुए बंगाल विधानसभा से बाहर कियाः पश्चिम बंगाल के विधानसभा में बुधवार, 22 जुलाई 2026 को बजट चर्चा के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला. TMC विधायक कुणाल घोष ने TMC के बागी गुट के विधायक अखरुज्जमां का भाषण शुरू होते ही विरोध किया. स्पीकर के आदेश के बाद मार्शलों ने विधायक कुणाल घोष को घसीटकर विधानसभा से बाहर निकाल दिया. कुणाल घोष पर विधानसभा में भाषण में बाधा डालने का आरोप है. (पूरी खबर पढ़े)

CJP समर्थकों की पिटाई पर विपक्ष का संसद में हंगामाः संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरा दिन भी विपक्ष के भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में पुलिस के लाठी चार्ज और धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते की विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके कारण 1 मिनट के अंदर सभापति ओम बिरला ने कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। 11 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुआ लेकिन हंगामे के कारण 10 मिनट के अंदर फिर से 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। (पूरी खबर पढ़े)

विरोध प्रदर्शनों के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार-सुप्रिया सुलेः विरोध प्रदर्शनों के बीच एनसीपी चीफ शरद पवार और सुप्रिया सुले ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। शरद पवार-सुप्रिया सुले आज पीएम मोदी से उनका आवास पर जाकर मुलाकात की। शरद पवार और पीएम मोदी की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई है। मुलाकात में किस विषय पर बातचीत हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m