Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (5 जून 2026) की खबरों में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा, भारत के पड़ोस में बनेगा नया देश, डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, एमके स्टालिन ने इंडिया अलांयस से अलग होने का किया ऐलान प्रमुख रहा।

रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

RBI Repo Rate Decision: भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने नए वित्त वर्ष की दूसरी मीटिंग में रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है। इससे होम-कार लोन पर ईएमआई (EMI) नहीं बढ़ेगी। साथ ही महंगाई और देश की जीडीपी का अनुमान भी अनचेंज रखा है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) ने 5 जून को मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी के फैसलों की जानकारी दी।

पढ़े पूरी खबर…..

भारत के पड़ोस में नया देश बनेगा

Myanmar Will Divide Two Parts: भारत के पड़ोस में नया देश जन्म लेने वाला है। जी हां… म्यांमार के दो टुकड़े होंगे। म्यांमार के रखाइन (Rakhine) प्रांत को अलग देश बनाया जाएगा। म्यांमार के खाइन प्रांत के 17 में से 14 इलाकों पर अराकान आर्मी (Arakan Army) के विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया है। अब विद्रोहियों ने रखाइन प्रांत की राजधानी सितवे (Sittwe) को घेर लिया है। विद्रोहियों की कोशिश सिटवे पर कंट्रोल की है। सिटवे पर कब्जा करते ही अराकान आर्मी के विद्रोही रखाइन को नए दश बनाने की घोषणा कर देंगे।

पढ़े पूरी खबर…..

डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ

Donald Trump Praises PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) द्वारा भारत और पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के चंद घंटे बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। साथ ही भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US trade deal) पर बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए उनकी तारीफ की है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि इंडिया और यूएस के बीच जल्द ही ट्रेड डील होने वाला है।

पढ़े पूरी खबर…..

एमके स्टालिन ने इंडिया अलांयस से अलग होने का किया ऐलान

Congress-DMK Split: देश के मुख्य विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (INDIA) अलांयस को बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस और डीएमके की राहें जुदा हो गई है। डीएमके चीफ एमके स्टालिन (MK Stalin) ने इंडिया गठबंधन (India Alliance) से अलग होने का ऐलान किया है। साथ ही संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में अपने सांसदों को इंडिया गठबंधन से अलग बैठने की मंजूरी भी दे दी है। इसी के साथ ही कांग्रेस और डीएमके का साथ छूट गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

पीएम मोदी सूरत के हथियार फैक्ट्री पहुंचे: PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी शुक्रवार (5 जून) को गुजरात दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने सूरत के हजीरा में बनी लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स (Larsen & Toubro Armed Systems Complex) पहुंचे। यहां उन्होंने मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन को सामने खड़े होकर देखा और उसकी जानकारी ली। लार्सन एंड टुब्रो की इंडस्ट्रियल फैसिलिटी का जायजा लेने के बाद पीएम मोदी सूरत में 200 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन भी किया। (पढ़े पूरी खबर)

पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ:  भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US trade deal) को लेकर दोनों देशों के अंतिम चरण की बातचीत के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत-रूस संबंध और अमेरिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और पीएम नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है। साथ ही भारत की विदेश नीति का समर्थन करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को चेतावनी भी दी है।  (पढ़े पूरी खबर)

अदालतों में AI का कैसे होगा इस्तेमाल: सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में एआई के औपचारिक इस्तेमाल को लेकर रेगुलेशन्स फार यूज ऑफ एआई इन कोर्ट 2026 का ड्राफ्ट जारी कर सभी हितधारकों और आमजनता से सुझाव आमंत्रित किये है. इस ड्राफ्ट में कोर्ट में एआई का कैसे इस्तेमाल होगा उसके क्या नियम होंगे, इसके बारे में नियम तैयार किए जाएंगे. इसमें क्या सुरक्षा उपाय और एहतियात बरते जाएंगे इस सबका खाका भी तैयार किया गया है. जारी मसौदे में अदालतों में एआई के इस्तेमाल के रेगुलेशन का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया में मानवीय प्रधानता, जवाबदेही, डेटा सुरक्षा और न्यायिक स्वतंत्रता है. (पढ़े पूरी खबर)

बॉर्डर पर बैठे अपने ही घुसपैठियों को देख बौखलाया बांग्लादेश: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. सरकार ने साफ़ कहा है कि, घुसपैठियें खुद वापस अपने देश चले जाएं वरना एक्शन लिया जायेगा. भारत सरकार और बंगाल सरकार के इस सख्त एक्शन का ऐसा असर ये हुआ कि, सालों से भारत के संसाधनों का दोहन कर रहे बांग्लादेशी अब अपने देश वापस जाने मजबूर हो गए हैं. बॉर्डर से लगे इलाकों में इसी वजह से भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इतनी ज्यादा संख्या में बॉर्डर पर घुसपैठियों को देखकर बांग्लादेश बौखला गया है. अब वह आरोप लगा रहा है कि भारत अवैध प्रवासियों को जबरदस्ती बांग्लादेश की सीमा में धकेल (पुश-इन) रहा है. (पढ़े पूरी खबर)

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बयान: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के साथ अपने रिश्तों पर बड़े बयान जारी किए हैं. पुतिन ने भारत के लोकतंत्र, भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने की आदत की जमकर तारीफ की है. पुतिन ने ये भी कहा है कि भारत के साथ रूस का व्यापार जल्द ही 100 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा. पुतिन ने अपने संबोधन में अमेरिका पर भी निशाना साधा है. (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m